Randy Orton के बाद 3 स्टार्स जो WWE Royal Rumble 2026 से पहले वापसी कर फैंस को खुश कर सकते हैं

WWE SmackDown के लेटेस्ट एपिसोड में रैंडी ऑर्टन ने धमाकेदार वापसी कर फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया. Royal Rumble 2026 भी धीरे-धीरे नजदीक आ रहा है. कुछ स्टार्स ऐसे भी हैं जो इस बड़े इवेंट से पहले रिंग में वापस आ सकते हैं.

WWE

WWE Royal Rumble 2026

WWE Stars Return: WWE SmackDown का इस हफ्ते का एपिसोड जबरदस्त रहा. तीन घंटे के शो में फैंस को तगड़े सरप्राइज मिले. शो की शुरुआत में ही रैंडी ऑर्टन ने वापसी कर दर्शकों को खुश किया. 3 अक्टूबर 2025 के बाद से अब जाकर द वाइपर ने टीवी पर वापसी की. उन्होंने द मिज़ को दो आरकेओ लगाए. खैर आने वाले हफ्तों में और भी तोहफे मिलने वाले हैं. यहां हम तीन स्टार्स की बात करेंगे जो WWE Royal Rumble 2026 से पहले वापसी कर सकते हैं.

विज्ञापन

रोमन रेंस

सर्वाइवर सीरीज 2025 में रोमन रेंस मेंस वॉरगेम्स मैच में बेबीफेस टीम का हिस्सा थे. रेंस और उनके साथियों को हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद से अभी तक टीवी पर रोमन दिखाई नहीं दिए हैं. सभी उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. उम्मीद की जा रही है कि वो WWE Royal Rumble 2026 से पहले वापसी कर लेंगे. आगामी 5 जनवरी 2025 को होने वाले Raw के एपिसोड में वो एंट्री कर सकते हैं. कुछ रिपोर्ट्स में उन्हें लेकर बड़ी बातें कही गई हैं.

विज्ञापन

जेकब फाटू

अक्टूबर 2025 में बैकस्टेज किसी ने जेकब फाटू के ऊपर हमला कर दिया था. उनका ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ मैच होने वाला था. आगामी 9 जनवरी को कोडी रोड्स अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप को ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ दांव पर लगाएंगे. वहां पर फाटू वापसी कर बवाल मचा सकते हैं. हो सकता है कि वो मैकइंटायर पर हमला कर दें. कोडी के ऊपर भी वो अटैक कर सकते हैं. WWE Royal Rumble 2026 से पहले फाटू की वापसी की पूरी संभावनाएं हैं.

विज्ञापन

एलए नाइट

एलए नाइट के ऊपर कुछ हफ्ते पहले बैकस्टेज ब्रॉन्सन रीड और लोगन पॉल ने जानलेवा हमला किया था. इसके बाद से वो टीवी पर नज़र नहीं आए हैं. कहा गया कि उन्हें इंजरी का सामना करना पड़ा था. हाल ही में कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि नाइट की जल्द से जल्द वापसी हो सकती है. WWE Royal Rumble 2026 से पहले वो रिंग में आकर तबाही मचा सकते हैं. द विज़न से अपना बदला नाइट ले सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ