Brock Lesanr: WWE का अगला प्रीमियम लाइव इवेंट Royal Rumble 2026 है. 31 जनवरी को इसका आयोजन होगा. फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित हैं. खासतौर पर इसमें होने वाले मेंस और विमेंस रॉयल रंबल मैच में काफी मजा आता है. मौजूदा समय में कई स्टार्स एक्शन से बाहर चल रहे हैं, जिसमें दिग्गज ब्रॉक लैसनर भी शामिल हैं. अब कुछ स्टार्स के Royal Rumble का हिस्सा बनने को लेकर बड़ी जानकारी प्राप्त हुई है.
WWE Royal Rumble 2026 में ब्रॉक लैसनर का दिखेगा जलवा
Survivor Series: WarGames 2025 में ब्रॉक लैसनर मेंस वॉरगेम्स मैच का हिस्सा थे. इसके बाद से वो टीवी पर दिखाई नहीं दिए हैं. अक्टूबर 2025 के बाद से जेकब फाटू भी गायब हैं. बैकस्टेज उनके ऊपर किसी ने हमला कर दिया था. 1 नवंबर 2025 के बाद से टिफनी स्ट्रेटन भी नहीं दिखी हैं. हाल ही में एलए नाइट भी एक्शन से बाहर हो गए थे. अब इन सभी के फैंस के लिए खुशखबरी सामने आ रही है.
Fightful Select के WrestleVotes Radio के अनुसार ब्रॉक लैसनर सऊदी अरब में होने वाले रॉयल रंबल का हिस्सा बनेंगे. लैसनर के अलावा रैंडी ऑर्टन, जेकब फाटू, टिफनी स्ट्रेटन, चैड गेबल, एलए नाइट और डॉमिनिक मिस्टीरियो को भी शेड्यूल किया गया है. अभी तक ये क्लियर नहीं हुआ है कि सभी स्टार्स किस मुकाबले में हिस्सा लेंगे.
ये भी पढ़ें:-WWE में 40 साल के रेसलर की घिनौनी हरकत, सरेआम Cody Rhodes और उनके दिवंगत पिता की फोटो जलाकर कूड़े में फेंकी
रैंडी ऑर्टन ने की धमाकेदार वापसी
3 अक्टूबर 2025 को रैंडी ऑर्टन और कोडी रोड्स को ब्रॉन्सन रीड और ब्रॉन ब्रेकर के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद से ऑर्टन टीवी पर दिखाई नहीं दिए. 2 जनवरी 2026 को हुए SmackDown के एपिसोड में ऑर्टन ने धमाकेदार वापसी की. द मिज़ के सैगमेंट में उन्होंने एंट्री की. ऑर्टन ने मिज़ को दो शानदार आरकेओ लगाए. इसके अलावा बैकस्टेज ऑर्टन ने कोडी रोड्स को टाइटल के लिए ललकारा. ऑर्टन की वापसी को देखकर फैंस भी खुश हो गए थे. सभी ने उनका जोरदार अंदाज में स्वागत किया.
ये भी पढ़ें:-The Rock को WWE WrestleMania में आने के लिए मिला बड़ा ऑफर, आखिरी मैच लड़कर करियर कर सकते हैं खत्म
संबंधित खबरें
Triple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
1 hr agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
3 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
5 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
5 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
6 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
8 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
8 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
8 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
10 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines