हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

WWE में John Cena के नाम रहा 2025, 3 बड़े कारनामों के साथ 23 साल का करियर करेंगे खत्म

WWE Saturday Night’s Main Event में जॉन सीना अपने करियर को खत्म करने वाले हैं. 2025 में उनका रिटायरमेंट टूर जबरदस्त रहा. इस दौरान उन्होंने कुछ बड़ी चीजें भी हासिल कीं. आइए आपको इनके बारे में बताते हैं.

विज्ञापन
जॉन सीना की WWE में बड़ी उपलब्धि

John Cena: WWE में जॉन सीना के पास अब ज्यादा वक्त नहीं बचा हुआ है. आगामी Saturday Night’s Main Event में वो अपने करियर का आखिरी मैच गुंथर के खिलाफ लड़ने वाले हैं. 2025 में सीना को उनके रिटायरमेंट टूर में तगड़ी सफलता मिली. जो चीजें वो आजतक अपने करियर में नहीं कर पाए थे, कंपनी ने उन्हें पूरा करने का मौका दिया. ट्रिपल एच ने सीना को पूरी क्रिएटिव फ्रीडम दी थी. कहीं ना कहीं ये अच्छी बात भी है. यहां हम आपको सीना के तीन बड़े कारनामों के बारे में बताएंगे जो उन्होंने 2025 में किए हैं.

जॉन सीना का हील टर्न

जॉन सीना ने अपने करियर में हमेशा फेस सुपरस्टार के रूप में ही काम किया है. इस वजह से ही फैंस का समर्थन उन्हें मिला. किसी ने भी उनका विलेन किरदार नहीं देखा था. कुछ साल पहले तक दर्शक चाहते थे कि सीना हील टर्न लें. सीना अपने रिटायरमेंट टूर में ऐसा करेंगे, ये किसी ने नहीं सोचा था. Elimination Chamber 2025 में सीना ने द रॉक के इशारे पर कोडी रोड्स के ऊपर हील टर्न लेकर पूरी दुनिया को चौंका दिया था. समरस्लैम 2025 तक उन्होंने हील किरदार से खूब सुर्खियां बटोरीं.

ये भी पढ़ें:-John Cena के आखिरी मैच से पहले SmackDown में मचेगी तबाही! WWE को मिल सकता है नया चैंपियन

विज्ञापन

17वीं बार वर्ल्ड चैंपियन

जॉन सीना ने WWE में आखिरी बार वर्ल्ड चैंपियनशिप बहुत साल पहले जीती थी. रिक फ्लेयर और सीना 16 वर्ल्ड टाइटल के साथ बराबरी पर चल रहे थे. सीना ने जब रिटायरमेंट टूर का ऐलान किया, तो लगभग सभी लोगों ने मान लिया था कि फ्लेयर से आगे वो नहीं निकल पाएंगे. WWE ने उनके इस सपने को भी पूरा कर दिया. रेसलमेनिया 41 में सीना ने कोडी रोड्स को हराकर अपने करियर में 17वीं बार वर्ल्ड चैंपियनशिप हासिल की. अब उनके इस रिकॉर्ड को शायद ही आगे कोई तोड़ पाएगा.

ग्रैंड स्लैम चैंपियन

जॉन सीना ने अपने ऐतिहासिक करियर में कभी भी इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप नहीं जीती थी. इस वजह से वो ग्रैंड स्लैम चैंपियन भी नहीं बन पाए. सीना ने अब अपना ये ख्वाब भी पूरा कर लिया है. 10 नवंबर 2025 को बॉस्टन में हुए Raw के एपिसोड में सीना ने डॉमिनिक मिस्टीरियो को आईसी चैंपियनशिप के लिए चुनौती पेश की थी. दोनों के बीच बढ़िया मैच हुआ और अंत में सीना ने जीत दर्ज कर टाइटल अपने नाम कर लिया. सीना इसी के साथ ग्रैंड स्लैम चैंपियन भी बन गए.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:-WWE से गायब चल रहे Roman Reigns का ऑल ब्लैक लुक आया सामने, गले में चेन पहने हुए कुछ ऐसे ढाया कहर

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola