---विज्ञापन---

WWE angle-right

John Cena के आखिरी मैच से पहले SmackDown में मचेगी तबाही! WWE को मिल सकता है नया चैंपियन

WWE Saturday Night's Main Event से पहले SmackDown के आखिरी शो पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं. फैंस को वहां पर खतरनाक एक्शन देखने को मिलेगा. जानिए कौन से मुकाबले ब्लू ब्रांड में होंगे.

---विज्ञापन---

WWE SmackDown Preview: WWE Saturday Night’s Main Event का आयोजन 13 दिसंबर (भारत में 14 दिसंबर) को वाशिंगटन, डीसी में होने वाला है. फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित हैं क्योंकि वहां पर जॉन सीना का अंतिम मैच होगा. इससे पहले सभी की नजरें SmackDown के आखिरी एपिसोड पर होंगी. कंपनी ने इस शो को धमाकेदार बनाने के लिए पहले से कुछ ऐलान कर दिए हैं. ट्रिपल एच और उनकी टीम द्वारा बड़े सरप्राइज दिए जा सकते हैं. शो में Saturday Night’s Main Event का बिल्डअप भी किया जाएगा. आइए आपको बताते हैं कि ब्लू ब्रांड में क्या-क्या होगा.

मिक्स्ड टैग टीम मैच और एलेक्सा ब्लिस की चुनौती

SmackDown में सबसे बड़ा मैच डेमियन प्रीस्ट और रिया रिप्ली का होगा. दोनों की टक्कर जेलिना वेगा और एलिस्टर ब्लैक के साथ तय की गई है. प्रीस्ट और रिप्ली लंबे समय बाद साथ काम करते हुए नज़र आएंगे. पिछले हफ्ते इनका ब्लू ब्रांड में रीयूनियन हुआ था. प्रीस्ट और ब्लैक की राइवलरी लंबे समय चल रही है. दोनों के बीच मुकाबले भी हो चुके हैं. अब देखना होगा कि इस बार मिक्स्ड टैग टीम मैच में किसकी जीत होगी.

---विज्ञापन---

शो में एलेक्सा ब्लिस भी एक्शन में नज़र आएंगी. उनका सामना लैश लीजेंड से होगा. लीजेंड ने अभी तक अपनी ताकत से सभी को परेशान किया है. विमेंस वॉरगेम्स मैच में भी उन्होंने बेबीफेस टीम का बुरा हाल किया था. ब्लिस को इस बार कड़ी चुनौती मिलने वाली है. लीजेंड को हराने के उन्हें अपने अनुभव का इस्तेमाल करना पड़ेगा.

ये भी पढ़ें:-दूल्हे ने मारी WWE दिग्गज John Cena के स्टाइल में धांसू एंट्री, रिटायरमेंट से पहले दिया आइकॉनिक सैल्यूट

---विज्ञापन---

यूएस चैंपियनशिप ओपन चैलेंज

SmackDown में इल्जा ड्रेगनोव का यूएस चैंपियनशिप ओपन चैलेंज इस हफ्ते भी जारी रहेगा. टॉम्सो सिएम्पा के खिलाफ वो अपने टाइटल को डिफेंड करेंगे. इल्जा का अभी तक टाइटल रन जबरदस्त रहा है. हर हफ्ते वो अपने टाइटल को दांव पर लगा रहे हैं. सिएम्पा को लंबे समय बाद इल्जा के खिलाफ मैच मिला है. देखना होगा कि वो इल्जा को हरा पाएंगे या नहीं.

SmackDown के लिए कुछ बड़े स्टार्स को भी एडवर्टाइज किया गया है. कोडी रोड्स, सैमी ज़ेन और जेड कार्गिल भी वहां पर मौजूद रहेंगे. इसके अलावा MFT और वायट सिक्स की राइवलरी को भी आगे बढ़ाया जाएगा. Saturday Night’s Main Event में रोड्स का मुकाबला NXT चैंपियन ओबा फेमी के साथ होने वाला है. ब्लू ब्रांड रोड्स अपने मैच को लेकर कोई ना कोई बड़ा बयान जरूर देंगे.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:-John Cena के रिटायरमेंट मैच से पहले WWE Raw के अंतिम शो में क्या-क्या होगा? फैंस को मिल सकते हैं नए चैंपियंस

First published on: Dec 12, 2025 01:16 PM

End of Article

About the Author

Pankaj Joshi

News24 के वेबसाइट डिपार्टमेंट में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत पंकज जोशी खेल पत्रकारिता का जाना माना नाम है. WWE और क्रिकेट के विषय पर लिखने में परांगत पंकज की जड़े उत्तराखंड से जुड़ी हैं. भारत जैसे देश में जहां लगभग हर व्यक्ति क्रिकेट की दीवानगी में डूबा रहता है, वहीं पंकज का पहला प्यार WWE है. बचपन से ही रेसलिंग देखने की ललक, शौक से कब पेशा बन गई पता ही नहीं चला. वैसे भारतीय हैं तो क्रिकेट से नाराज़गी भी नहीं रख सकते. इसलिए पंकज ने क्रिकेट को भी अच्छे से घोलकर पी लिया है. पंकज ने जागरण यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई खत्म करने के बाद पत्रकारिता का सफर शुरू किया था. 2025 से पंकज News24 में कार्यरत हैं.

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola