WWE से गायब चल रहे Roman Reigns का ऑल ब्लैक लुक आया सामने, गले में चेन पहने हुए कुछ ऐसे ढाया कहर

WWE Survivor Series 2025 में हुए मेंस वॉरगेम्स मैच में हार के बाद से टीवी पर रोमन रेंस नज़र नहीं आए हैं. इस बीच उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपना एक धमाकेदार वीडियो पोस्ट किया है. फैंस इसे बहुत पसंद कर रहे हैं.

WWE

रोमन रेंस ने तोड़ी चुप्पी

Roman Reigns Look: प्रोफेशनल रेसलिंग की दुनिया में रोमन रेंस अब किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. सभी जगह उनका जबरदस्त क्रेज है. पिछले साल रेसलमेनिया 40 में रोमन अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप हार गए थे. इसके बाद से उनका पार्ट-टाइम शेड्यूल हो गया है. इस साल भी वो कुछ बड़े मौकों पर ही नज़र आए हैं. खैर रेंस मौजूदा समय में WWE रिंग से गायब चल रहे हैं. इंस्टाग्राम पर अब उन्होंने अपना एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उनका नया लुक बहुत ही जबरदस्त लग रहा है.

विज्ञापन

WWE दिग्गज रोमन रेंस ने ढाया कहर

हाल ही में हुए Survivor Series में रोमन रेंस मेंस वॉरगेम्स मैच का हिस्सा थे. बेबीफेस टीम में रहकर उन्होंने जबरदस्त काम किया. उनके साथ द उसोज़, सीएम पंक और कोडी रोड्स भी थे. तगड़े मैच में रोमन और उनके साथियों को हार का सामना करना पड़ा था. द विज़न ग्रुप ने शानदार जीत दर्ज की. मैच के बाद कोडी और रेंस के बीच तनाव देखने को मिला. दोनों के बीच बातचीत हुई. वहीं रेंस ने पंक से हाथ मिलाया. इस मुकाबले के बाद से टीवी पर अभी तक रेंस नहीं दिखे हैं.

विज्ञापन

खैर रोमन रेंस ने इंस्टाग्राम पर एक खास वीडियो पोस्ट किया. रेंस ऑल ब्लैक लुक पर खूब जच रहे हैं. उन्होंने गले में एक चेन भी पहनी हुई है. रोमन का अंदाज हमेशा की तरह इसमें बहुत ही धमाकेदार दिखा. उनकी बॉडी का शेप भी काफी तगड़ा नज़र आया. रेंस ने ये वीडियो पोस्ट कर फैंस को खुश कर दिया है.

विज्ञापन

WWE Royal Rumble 2026 में दिखेगा रोमन रेंस का जलवा

Royal Rumble 2026 का आयोजन 31 जनवरी को सऊदी अरब में होने वाला है. फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हाल ही में WWE ने इस बड़े इवेंट का पोस्टर जारी किया, जिसमें रोमन रेंस भी नज़र आ रहे हैं. कंपनी ने ये बात क्लियर कर दी है कि रेंस रॉयल रंबल में धमाल मचाएंगे. उम्मीद की जा रही है कि वो मेंस रॉयल रंबल मैच का हिस्सा बनेंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ