हिंदी न्यूज़/खेल/WWE/3 बड़ी गलतियां जो Triple H ने John Cena के रिटायरमेंट मैच में करके WWE फैंस का दिल तोड़ दिया
WWE
3 बड़ी गलतियां जो Triple H ने John Cena के रिटायरमेंट मैच में करके WWE फैंस का दिल तोड़ दिया
WWE Saturday Night's Main Event में फैंस को चार तगड़े मुकाबले देखने को मिले, जिसमें जॉन सीना का आखिरी मुकाबला भी शामिल था. ट्रिपल एच की वहांं पर कुछ बड़ी गलतियां भी देखने को मिलीं.
John Cena: WWE Saturday Night's Main Event का सफल समापन हो गया है. वहां पर जॉन सीना का मुकाबला गुंथर के साथ हुआ था. ये सीना के करियर का आखिरी मैच था. कंपनी ने इस मुकाबले को काफी टाइम दिया. दोनों के बीच तगड़ा मैच हुआ. सीना को अंत में हार का सामना करना पड़ा. गुंथर ने स्लीपर होल्ड लॉक के जरिए सीना को टैपआउट कराया. खैर यहां हम तीन बड़ी गलतियों की बात करेंगे जो द गेम ने सीना के रिटायरमेंट मैच में करके फैंस का दिल तोड़ दिया.
जॉन सीना की हार
जॉन सीना की चौंकाने वाली हार देखकर एरीना में बैठे कुछ फैंस रोने लग गए थे. सीना की हार किसी को भी बर्दाश्त नहीं हुई. सबसे बड़ी बात थी कि मुकाबले में सीना काफी कमजोर दिखे. खासतौर पर अंतिम पलों में गुंथर उनके ऊपर पूरी तरह हावी रहे. सीना को हार के लिए बुक करना ट्रिपल एच की बहुत बड़ी गलती रही. फैंस ने इसके लिए उन्हें बू किया. इतना ही नहीं गुंथर के लिए भी फैंस ने गलत शब्दों का प्रयोग किया. कड़ी सिक्योरिटी के साथ उन्हें एरीना से बाहर निकाला गया.
द रॉक और जॉन सीना का इतिहास काफी तगड़ा है. दोनों ने तगड़े मुकाबले फैंस को दिए हैं. रॉक ने सोशल मीडिया के जरिए सीना को रिटायरमेंट मैच के लिए बधाई दी. रॉक का शो में आना भी बनता था. ट्रिपल एच ने उन्हें ना लाकर बड़ी गलती की. विंस मैकमैहन को भी शो के लिए बुक नहीं किया गया. सीना की सफलता के पीछे विंस का बहुत बड़ा हाथ है. 2002 से 2022 तक विंस के नेतृत्व में ही सीना ने काम किया था. ट्रिपल एच को मैकमैहन को भी सीना के आखिरी मैच में लाना चाहिए था.
फैंस ने उम्मीद लगाई थी कि जॉन सीना आखिरी मैच के बाद रिटायरमेंट स्पीच देंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. उन्हें इसका मौका ट्रिपल एच द्वारा नहीं दिया गया. सीना अगर स्पीच देते तो सभी को अच्छा लगता. दर्शक उन्हें सुनने के लिए बेकरार थे. सीना ने बस अपने एक्शन से ही सभी का धन्यवाद किया. ट्रिपल एच की ये बहुत बड़ी गलती देखने को मिली. उन्होंने सीना को समय देते हुए खुद स्पीच के लिए कहना चाहिए था. 17 बार के वर्ल्ड चैंपियन शो के अंत में एक बेहतरीन प्रोमो से फैंस का दिल जीत सकते थे.
John Cena: WWE Saturday Night’s Main Event का सफल समापन हो गया है. वहां पर जॉन सीना का मुकाबला गुंथर के साथ हुआ था. ये सीना के करियर का आखिरी मैच था. कंपनी ने इस मुकाबले को काफी टाइम दिया. दोनों के बीच तगड़ा मैच हुआ. सीना को अंत में हार का सामना करना पड़ा. गुंथर ने स्लीपर होल्ड लॉक के जरिए सीना को टैपआउट कराया. खैर यहां हम तीन बड़ी गलतियों की बात करेंगे जो द गेम ने सीना के रिटायरमेंट मैच में करके फैंस का दिल तोड़ दिया.
जॉन सीना की हार
जॉन सीना की चौंकाने वाली हार देखकर एरीना में बैठे कुछ फैंस रोने लग गए थे. सीना की हार किसी को भी बर्दाश्त नहीं हुई. सबसे बड़ी बात थी कि मुकाबले में सीना काफी कमजोर दिखे. खासतौर पर अंतिम पलों में गुंथर उनके ऊपर पूरी तरह हावी रहे. सीना को हार के लिए बुक करना ट्रिपल एच की बहुत बड़ी गलती रही. फैंस ने इसके लिए उन्हें बू किया. इतना ही नहीं गुंथर के लिए भी फैंस ने गलत शब्दों का प्रयोग किया. कड़ी सिक्योरिटी के साथ उन्हें एरीना से बाहर निकाला गया.
---विज्ञापन---
WWE FANS BOO AND YELL F*CK YOU GUNTHER AS HE EXITS THE ARENA
द रॉक और जॉन सीना का इतिहास काफी तगड़ा है. दोनों ने तगड़े मुकाबले फैंस को दिए हैं. रॉक ने सोशल मीडिया के जरिए सीना को रिटायरमेंट मैच के लिए बधाई दी. रॉक का शो में आना भी बनता था. ट्रिपल एच ने उन्हें ना लाकर बड़ी गलती की. विंस मैकमैहन को भी शो के लिए बुक नहीं किया गया. सीना की सफलता के पीछे विंस का बहुत बड़ा हाथ है. 2002 से 2022 तक विंस के नेतृत्व में ही सीना ने काम किया था. ट्रिपल एच को मैकमैहन को भी सीना के आखिरी मैच में लाना चाहिए था.
Vince McMahon was not in attendance for John Cena’s final match tonight.