Rey Mysterio Returned: WWE SummerSlam 2025 करीब है और इस इवेंट में फैंस को बड़े मैच देखने को मिलेंगे। अमूमन SummerSlam में कई सारे सरप्राइज देखने को मिलते हैं और दिग्गजों की वापसी होती है। पिछले साल रोमन ने इसी शो में वापसी करके बवाल मचाया था और अपने भाई सोलो सिकोआ की हार का कारण बने थे। अब एक दिग्गज ने SummerSlam से पहले ही वापसी कर ली है। उन्हें देखकर फैंस एकदम हैरान रह गए और सभी में खुशी का माहौल था।
WWE दिग्गज रे मिस्टीरियो ने की धमाकेदार वापसी
SummerSlam 2025 से पहले WWE अभी मेक्सिको टूर पर है। हाल ही में वहां पर एक लाइव इवेंट देखने को मिला, जहां कई सारे बड़े मैच हुए। WWE इतिहास के सबसे सफल मेक्सिकन स्टार रे मिस्टीरियो चोट के कारण काफी समय से बाहर थे। इसी वजह से उनके लाइव इवेंट में नजर आने के चांस नहीं थे। हालांकि, जब दिग्गज का थीम सॉन्ग बजा और उन्होंने एंट्री की, तो फैंस में खुशी की लहर छा गई। सभी बेहद खुश थे और दिग्गज को शानदार अंदाज में चीयर किया। मिस्टीरियो ने प्रोमो कट करते हुए फैंस को धन्यवाद किया और रिंग में वापसी करने का आश्वासन दिया।
WrestleMania से बाहर हो गए थे रे मिस्टीरियो
रे मिस्टीरियो का WrestleMania 41 में एल ग्रांडे अमेरिकानो के खिलाफ मैच होने वाला था। फैंस दोनों लूचाडोर के बीच मुकाबला देखने के लिए बेहद उत्साहित थे लेकिन सभी को झटका लगा। रे के चोटिल होने का ऐलान हो गया और फिर उनकी जगह रे फीनिक्स ने साल के सबसे बड़े इवेंट में एल ग्रांडे का सामना किया। फीनिक्स का प्रदर्शन अच्छा रहा लेकिन अमेरिकानो को बड़ी जीत मिली। उन्होंने चीटिंग से मैच अपने नाम कर लिया।
WWE में वापसी के बाद अब रे मिस्टीरियो का क्या होगा कदम?
रे मिस्टीरियो ने मेक्सिको में लाइव इवेंट में वापसी कर ली है। इसका अर्थ है कि वो जल्द ही WWE टीवी पर भी नजर आ सकते हैं। उनकी एल ग्रांडे अमेरिकानो के खिलाफ दुश्मनी का अंत नहीं हुआ है। रे वापसी करते हुए अमेरिकानो को निशाना बना सकते हैं और दोनों के बीच किसी बड़े प्रीमियम लाइव इवेंट में मैच हो सकता है।
ये भी पढ़ें:- WWE में कभी नहीं होगी पूर्व वर्ल्ड चैंपियन की वापसी! मैनेजमेंट का कड़ा फैसला, करियर पर भारी संकट?
संबंधित खबरें
IND vs WI: भारत के खिलाफ T20I सीरीज के लिए वेस्टइंडीज ने बदला स्क्वाड, आमिर जंगू की अचानक हुई टीम में एंट्री
3 mins agoIND vs WI T20: वनडे के बाद अब टी20 की बारी, वेस्टइंडीज के खिलाफ कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
11 mins agoसूर्या समेत इन 5 खिलाड़ियों के पास सुनहरा मौका, रणजी ट्रॉफी के जरिए खटखटा सकते हैं टीम इंडिया का दरवाजा
16 mins agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम के चयन पर आया अपडेट, जानें कब हो सकता है स्क्वाड का ऐलान
1 hr agoIND vs WI: पहला T20I जीतकर इतिहास रच सकते हैं कप्तान श्रेयस अय्यर, रोहित शर्मा के रिकॉर्ड की बराबरी करने का मौका
1 hr agoटीम इंडिया से बाहर होने के बाद सूर्यकुमार यादव ने उठाया बड़ा कदम, रणजी ट्रॉफी के जरिए मैदान पर करेंगे कमबैक
2 hrs ago'कोई मतलब नहीं...', मोहम्मद शमी की टीम इंडिया में वापसी के खिलाफ हैं दिनेश कार्तिक? दिया बड़ा बयान
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे पर हो सकती है आकाश दीप और मुकेश कुमार की वापसी, ईरानी कप में शानदार गेंदबाजी से ठोकी दावेदारी
4 hrs ago'बुमराह और हार्दिक के भरोसे नहीं जीत सकते वर्ल्ड कप 2027' टीम मैनेजमेंट को हनुमा विहारी ने दी चेतावनी
11 hrs ago12 WWE रेसलर्स, 2 ब्रीफकेस और तबाही, Money in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले खूंखार फाइटर्स का ऐलान
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines