SummerSlam से पहले WWE दिग्गज ने वापसी करके चौंकाया, फैंस में खुशी की लहर, WrestleMania से हुए थे बाहर

WWE के हालिया लाइव इवेंट में Hall of Famer ने वापसी की। फैंस ने उनके आने की उम्मीद नहीं की थी। इसी वजह से जब थीम सॉन्ग बजा, तो सभी में खुशी की लहर छा गई।

WWE, Rey Mysterio

रे मिस्टीरियो ने की वापसी (Image via WWE.com)

विज्ञापन

Rey Mysterio Returned: WWE SummerSlam 2025 करीब है और इस इवेंट में फैंस को बड़े मैच देखने को मिलेंगे। अमूमन SummerSlam में कई सारे सरप्राइज देखने को मिलते हैं और दिग्गजों की वापसी होती है। पिछले साल रोमन ने इसी शो में वापसी करके बवाल मचाया था और अपने भाई सोलो सिकोआ की हार का कारण बने थे। अब एक दिग्गज ने SummerSlam से पहले ही वापसी कर ली है। उन्हें देखकर फैंस एकदम हैरान रह गए और सभी में खुशी का माहौल था।

WWE दिग्गज रे मिस्टीरियो ने की धमाकेदार वापसी

SummerSlam 2025 से पहले WWE अभी मेक्सिको टूर पर है। हाल ही में वहां पर एक लाइव इवेंट देखने को मिला, जहां कई सारे बड़े मैच हुए। WWE इतिहास के सबसे सफल मेक्सिकन स्टार रे मिस्टीरियो चोट के कारण काफी समय से बाहर थे। इसी वजह से उनके लाइव इवेंट में नजर आने के चांस नहीं थे। हालांकि, जब दिग्गज का थीम सॉन्ग बजा और उन्होंने एंट्री की, तो फैंस में खुशी की लहर छा गई। सभी बेहद खुश थे और दिग्गज को शानदार अंदाज में चीयर किया। मिस्टीरियो ने प्रोमो कट करते हुए फैंस को धन्यवाद किया और रिंग में वापसी करने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन

WrestleMania से बाहर हो गए थे रे मिस्टीरियो

रे मिस्टीरियो का WrestleMania 41 में एल ग्रांडे अमेरिकानो के खिलाफ मैच होने वाला था। फैंस दोनों लूचाडोर के बीच मुकाबला देखने के लिए बेहद उत्साहित थे लेकिन सभी को झटका लगा। रे के चोटिल होने का ऐलान हो गया और फिर उनकी जगह रे फीनिक्स ने साल के सबसे बड़े इवेंट में एल ग्रांडे का सामना किया। फीनिक्स का प्रदर्शन अच्छा रहा लेकिन अमेरिकानो को बड़ी जीत मिली। उन्होंने चीटिंग से मैच अपने नाम कर लिया।

WWE में वापसी के बाद अब रे मिस्टीरियो का क्या होगा कदम?

रे मिस्टीरियो ने मेक्सिको में लाइव इवेंट में वापसी कर ली है। इसका अर्थ है कि वो जल्द ही WWE टीवी पर भी नजर आ सकते हैं। उनकी एल ग्रांडे अमेरिकानो के खिलाफ दुश्मनी का अंत नहीं हुआ है। रे वापसी करते हुए अमेरिकानो को निशाना बना सकते हैं और दोनों के बीच किसी बड़े प्रीमियम लाइव इवेंट में मैच हो सकता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ