11 साल बाद इस कंपनी में वापसी कर सकता है WWE दिग्गज, मिले बड़े संकेत, पुरानी यादें होंगी ताजा!
एजे स्टाइल्स इस समय WWE के लिए काम कर रहे हैं लेकिन अब खबर आ रही है कि वो अपनी पुरानी कंपनी में वापसी कर सकते हैं। अगर ऐसा है, तो प्रशंसकों की पुरानी यादें ताजा हो जाएंगी।
एजे स्टाइल्स करेंगे TNA में वापसी? (Image via WWE.com)
विज्ञापन
AJ Styles TNA Return Teased: WWE दिग्गज एजे स्टाइल्स के नाम से फैंस जरूर परिचित होंगे। वो रेसलिंग जगत के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक रहे हैं। उन्होंने 2016 में WWE में कदम रखा और इसके बाद से ही वो दुनिया के सबसे बड़े रेसलिंग प्रमोशन के लिए काम करते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि, अब खबर आ रही है कि वो अपनी पुरानी रेसलिंग कंपनी में 11 साल बाद वापसी कर सकते हैं। अगर ऐसा होता है, तो फैंस की पुरानी यादें ताजा हो जाएंगी।
WWE दिग्गज करेंगे पुरानी कंपनी में वापसी?
PWInsider ने अपनी रिपोर्ट में बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया कि मैनेजमेंट के बीच एजे स्टाइल्स को TNA के Slammiversary शो का हिस्सा बनाने को लेकर बातचीत हो रही है। एजे ने 2014 में ही TNA को 12 साल के लंबे सफर के बाद छोड़ दिया था और फिर 2016 में उन्होंने WWE के साथ जुड़ने का फैसला किया। एजे के आखिर TNA में जाने के संकेत मिल गए हैं।
विज्ञापन
BREAKING: Per PWInsider, There have been internal discussions about AJ Styles potentially making an appearance this weekend at TNA Slammiversary.
क्या WWE देगा एजे स्टाइल्स को TNA में जाने की अनुमति?
एक समय पर WWE और TNA एक-दूसरे के प्रतियोगी हुआ करते थे। हालांकि, ट्रिपल एच ने जब से WWE की कमान संभाली है, तब से ही वो अलग-अलग प्रमोशन के साथ काम कर चुके हैं। पिछले एक साल में कई सारे TNA रेसलर्स ने WWE के शोज में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। इसके अलावा WWE के स्टार्स भी TNA में जाकर अपना जलवा बिखेर चुके हैं। ऐसे में अगर एजे स्टाइल्स अपनी पुरानी कंपनी में सिर्फ एक बार जाने की इच्छा रख रहे हैं, या फिर TNA मैनेजमेंट उन्हें अपने शो का हिस्सा बनाना चाहती है, तो WWE द्वारा उन्हें अनुमति मिल सकती है।
TNA में एजे स्टाइल्स ने कौन-कौन सी चैंपियनशिप जीती है?
WWE में एजे स्टाइल्स ने अपने 9 साल के करियर में WWE चैंपियनशिप जीती है। इसके अलावा वो पूर्व इंटरकॉन्टिनेंटल, यूनाइटेड स्टेट्स और टैग टीम चैंपियन रह चुके हैं। TNA में भी एजे ने काफी टाइटल पर कब्जा किया हुआ है। वो TNA वर्ल्ड चैंपियन और TNA एक्स डिवीजन चैंपियन रह चुके हैं। उन्होंने टेलीविजन और TNA टैग टीम चैंपियनशिप भी जीती है। देखना होगा कि एजे अपनी पुरानी कंपनी में वापस जाने पर क्या करते हैं।