Roman Reigns के भाई करेंगे कारनामा? 5 WWE स्टार्स जो 2025 के अंत से पहले नहीं बने चैंपियन, तो फैंस होंगे गुस्सा!

2025 के अंत में अभी समय है और कुछ सुपरस्टार्स चैंपियन बनते हुए नजर आ सकते हैं। अगर इन रेसलर्स को चांस नहीं मिला या वो असल रहे, तो फैंस का जरूर WWE और मैनेजमेंट पर गुस्सा फूट सकता है।

WWE, Roman Reigns, Jimmy Uso, Charlotte Flair, Alexa Bliss

क्या रोमन रेंस के भाई बनेंगे चैंपियन? (Image via WWE.com)

WWE Stars Should Win Title before 2025 Ends: WWE में काम करने वाले हर एक सुपरस्टार का सपना होता है कि वो चैंपियनशिप जरूर जीते। 2025 कुछ सुपरस्टार्स के लिए शानदार रहा है। जे उसो ने वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीती, वहीं ज़ेलिना वेगा सालों के सूखे के बाद आखिर अपने करियर में सिंगल्स चैंपियनशिप जीतने में सफल रहीं। अभी 2025 के समापन में लगभग 5 महीने बचे हैं और ऐसे में कुछ अन्य स्टार्स भी चैंपियन बन सकते हैं। अगर ऐसा नहीं हुआ, तो फैंस का जरूर गुस्सा फूटेगा।

विज्ञापन

1. पेंटा

पेंटा ने WWE में रहते हुए काफी बवाल मचाया है। उन्होंने जनवरी 2025 में अपना डेब्यू किया था और इसके बाद से हमेशा ही उनके मैच रोचक साबित हुए हैं। WWE ने उन्हें बड़े मौके भी दिए हैं लेकिन अब तक वो चैंपियन नहीं बन पाए हैं। पेंटा को WWE द्वारा मिड कार्ड डिवीजन में पुश दिया जाना चाहिए। वो हर हफ्ते लड़ते हैं और ऐसे में अगर उन्हें आईसी चैंपियन बना दिया जाए, तो वो हर सप्ताह अपने टाइटल को दांव पर लगाते हुए फैंस को शानदार मैच दे सकते हैं।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by PENTA Zero Miedo (@penta_zero_miedo)

2. जिमी उसो

जिमी उसो WWE में काफी सालों से काम कर रहे हैं। हालांकि, अब तक वो अपने करियर में सिंगल्स चैंपियनशिप नहीं जीत पाए हैं। दूसरी ओर, उनके छोटे भाई जे उसो ने इंटरकॉन्टिनेंटल और वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीत रखी है। जिमी को भी अपने भाई जे और रोमन रेंस की तरह चैंपियन बनना चाहिए। वो कुछ महीनों से SmackDown में सिंगल्स स्टार के रूप में काम कर रहे हैं। सोलो सिकोआ के पास यूएस चैंपियनशिप है और उनसे यह टाइटल लेने के लिए जिमी सबसे बेहतरीन विकल्प रहेंगे।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by 🖤 (@jonathanfatu)

3&4. एलेक्सा ब्लिस और शार्लेट फ्लेयर

एलेक्सा ब्लिस और शार्लेट फ्लेयर ने हाल ही में टैग टीम के रूप में काम करना शुरू किया है। दोनों पहले बड़ी दुश्मन रह चुकी हैं लेकिन अब साथ नजर आ रही हैं। Evolution में भले ही वो विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप नहीं जीत पाईं लेकिन उन्हें अपना लक्ष्य नहीं बदलना चाहिए। एलेक्सा और शार्लेट को आने वाले समय में दोबारा टाइटल के लिए चैलेंज करना चाहिए और अपने अनुभव के दम पर जीत दर्ज करनी चाहिए। अगर ब्लिस और फ्लेयर साल के अंत तक भी चैंपियन नहीं बन पाईं और उनका संघर्ष जारी रहा, तो फैंस का जरूर गुस्सा फूटेगा।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by WWE (@wwe)

5. ब्रॉन ब्रेकर

ब्रॉन ब्रेकर ने WWE में शानदार काम किया है और अभी वो Raw में नजर आ रहे हैं। सैथ रॉलिंस चोटिल हो गए हैं और ऐसे में अब ब्रॉन ब्रेकर पर अपने फैक्शन का भार होगा। सैथ की गैरमौजूदगी में अब ब्रेकर को बड़ा पुश मिल सकता है। अगर ब्रॉन को खुद का कद बढ़ाना है और अपने ग्रुप को चर्चा का विषय बनाए रखना है, तो उन्हें 2025 के अंत से पहले कोई न कोई चैंपियनशिप जीतनी होगी। वो किसी सिंगल्स टाइटल को निशाना बना सकते हैं, या ब्रॉन्सन रीड के साथ मिलकर वर्ल्ड टैग टीम चैंपियनशिप हासिल कर सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ