WTC Final 2025: ऑस्ट्रेलियाई टीम फिलहाल विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की तैयारी कर रही है। जहां पर टीम का सामना टेम्बा बावुमा की दक्षिण अफ्रीकी टीम से होगा। इस बीच ऑस्ट्रेलिया की टीम के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी की वापसी हो रही है। इस खिलाड़ी के पास अकेले दम पर मैच को पलटने की क्षमता है। इस बीच भारतीय खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह ने इस स्टार को मैसेज करके खुश कर दिया है।
जसप्रीत बुमराह का मैसेज पाकर खुश हुए कैमरून ग्रीन
पिछले साल अक्टूबर में इंजरी के कारण कैमरून ग्रीन को बैक की सर्जरी करानी पड़ी थी। कुछ समय पहले इसी इंजरी से जसप्रीत बुमराह ने भी वापसी की है। वापसी के बाद बुमराह पहले से भी बेहतर गेंदबाजी कर रहे हैं। ऐसे में बुमराह ने ग्रीन को मैसेज करके कहा, ‘यह वास्तव में विशेष है और इससे आपको बहुत अच्छा महसूस होता है। मैंने मुंबई में उनके साथ नहीं खेला था, लेकिन वहां से मेरा जुड़ाव हुआ। वहां उनके साथ थोड़ा समय बिताया। उनके जैसे किसी खिलाड़ी को जानना और फिर गर्मियों के दौरान उन्हें खेलते हुए देखना, यह देखना कि सर्जरी के बाद वे कितने अच्छे हैं, इससे मेरा आत्मविश्वास बढ़ा है।’
इस नंबर पर खेल सकते हैं कैमरून ग्रीन
वापसी के बाद कैमरून ग्रीन अब नंबर 3 पर बल्लेबाजी कर सकते हैं। दरअसल विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की टीम देखें तो मार्नस लाबुशेन को अब बतौर सलामी बल्लेबाज खिलाया जा सकता है। ऐसे में ग्रीन की बल्लेबाजी पर टीम ज्यादा निर्भर रहेगी। चौथे तेज गेंदबाज की भूमिका में भी ग्रीन ही नजर आने वाले हैं। ऑस्ट्रेलिया की टीम के पास लगातार 2 बार विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की ट्रॉफी जीतने का मौका है। वहीं पैट कमिंस बतौर कप्तान एक और ट्रॉफी अपने नाम करना चाहेंगे।
ये भी पढ़ें: WTC Final में ट्रेविस हेड के नाम जुड़ेगा एक और बड़ा कीर्तिमान, किंग कोहली का रिकॉर्ड होगा चकनाचूर!
संबंधित खबरें
ऋतुराज गायकवाड़ की बढ़ी मुश्किलें, 3 वनडे मैचों में लगातार हुए फ्लॉप
10 mins agoरणजी ट्रॉफी में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल का निराशाजनक प्रदर्शन
59 mins agoबिना पिच पर उतरे ही निकला नतीजा, अरुणाचल प्रदेश ने छोड़ा रणजी ट्रॉफी मैच
1 hr agoतीसरे T20I मैच में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11? हो सकता है एक बदलाव
1 hr agoबारिश बिगाड़ेगी IND vs WI तीसरे T20I का खेल? जानिए इंदौर के मौसम का हाल
2 hrs agoभारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान
4 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I?
4 hrs agoदोहरे शतक से चूके मैट रेनशॉ, 9 साल का सूखा खत्म कर रच डाला इतिहास
4 hrs agoरणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला मैच नहीं खेलेंगे शुभमन गिल
6 hrs agoआज से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines