WPL 2026 Auction: महिला प्रीमियर लीग 2025 ऑक्शन की तारीख और जगह लगभग तय हो गया है, लेकिन अभी तक इसकी ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है. क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक महिला प्रीमियर लीग 2026 ऑक्शन दिल्ली में होगा. इसकी जानकारी अनौपचारिक रूप से सभी फ्रैंचाइजियों को दे दी गई है.
इस दिन होगी नीलामी!
रिपोर्ट के मुताबिक 26-27 नवंबर को दिल्ली में खिलाड़ियों की नीलामी होगी. पहले ही भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने संकेत दिया था कि नीलामी 26 से 29 नवंबर के बीच होगी. नीलामी एक ही दिन में पूरी होने की उम्मीद है. महिला प्रीमियर लीग में केवल 5 टीमें हैं और अधिकतम 18 खिलाड़ियों की टीम है, इसलिए इस नीलामी में ज्यादा समय लगने की संभावना नहीं है, भले ही 90 खिलाड़ियों की नीलामी की जाए.
ये भी पढ़ें:-6 मैच, 0 जीत… पाकिस्तान का काम तमाम, हुआ वुमेंस वर्ल्ड कप से बाहर, टीम इंडिया कैसे करेगी क्वालीफाई?
फ्रैंचाइजियों को 5 नवंबर तक अपने रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची जमा करने को कहा गया है. हर एक टीम को 5 रिटेंशन की अनुमति है और अगर कोई टीम सभी 5 रिटेंशन लेती है, तो उसे पहले नंबर के खिलाड़ी के लिए 3.5 करोड़ रुपये, दूसरे नंबर के खिलाड़ी के लिए 2.5 करोड़, तीसरे नंबर के खिलाड़ी के लिए 1.75 करोड़, चौथे नंबर के खिलाड़ी के लिए 1 करोड़ और पांचवें नंबर के खिलाड़ी के लिए 50 लाख रुपये का नुकसान होगा. नीलामी के लिए खिलाड़ियों का पर्स 15 करोड़ रुपये का है और पांच रिटेंशन के लिए एक टीम को 9.25 करोड़ रुपये देने होंगे.
2 अनकैप्ड खिलाड़ी हो सकते हैं रिटेन
किसी अनकैप्ड खिलाड़ी को रिटेन करने की गाइडलाइन कीमत 50 लाख रुपये है और प्रत्येक टीम अधिकतम दो अनकैप्ड खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है. इसके अलावा, एक फ्रैंचाइजी अधिकतम तीन कैप्ड भारतीय खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है और रिटेंशन लिस्ट में अधिकतम 2 विदेशी खिलाड़ी हो सकते हैं.
ये भी पढ़ें:-ICC रैंकिंग में लगा भारतीय स्टार खिलाड़ी को झटका, शुभमन सहित रोहित-विराट का जलवा बरकरार
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
55 mins agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
1 hr agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
2 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
3 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
4 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
4 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
5 hrs ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines