ICC रैंकिंग में लगा भारतीय स्टार खिलाड़ी को झटका, शुभमन सहित रोहित-विराट का जलवा बरकरार
ICC Rankings: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने 22 अप्रैल को अपनी ताजा रैंकिंग जारी कर दी है. नई रैंकिंग में कई भारतीय खिलाड़ियों को नुकसान हुआ है, जबकि कई खिलाड़ियों को फायदा भी हुआ है. श्रेयस अय्यर को वनडे रैंकिंग में नुकसान हुआ, जबकि रोहित शर्मा, विराट कोहली और शुभमन गिल ने अपनी जगह बरकरार रखी है. वहीं गेंदबाजी में रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव को नुकसान हुआ है.
ICC Rankings: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी 3 मैचों की वनडे सीरीज के बीच आईसीसी ने बुधवार 22 अक्टूबर को नई रैंकिंग जारी कर दी है. नई आईसीसी वनडे बैटिंग रैंकिंग में भारतीय स्टार खिलाड़ी श्रेयस अय्यर को नुकसान हुआ है, जबकि शुभमन गिल के अलावा रोहित शर्मा और विराट कोहली की बादशाहत बरकरार है. वहीं वनडे बॉलिंग रैंकिंग में कुलदीप यादव के अलावा रवींद्र जडेजा को भी नुकसान हुआ है.
विज्ञापन
श्रेयस अय्यर को हुआ नुकसान
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए पहले मैच में श्रेयस अय्यर का बल्ला नहीं चला था. उन्होंने 11 रनों की पारी खेली. इस वजह से उन्हें आईसीसी वनडे बैटिंग रैंकिंग में नुकसान हुआ. वह 691 रेटिंग के साथ 9वें स्थान से 10वें स्थान पर आ गए हैं.
विज्ञापन
वहीं, शुभमन गिल 768 अंक के साथ पहले स्थान पर बरकरार हैं, जबकि रोहित शर्मा 745 अंक के साथ दूसरे और विराट कोहली 724 अंक के साथ तीसरे स्थान पर बरकरार हैं. इसके अलावा केएल राहुल को 1 स्थान का फायदा हुआ है. राहुल 640 अंक के साथ 15वें स्थान से 14वें स्थान पर पहुंच गए हैं.
वहीं, वनडे गेंदबाजी रैंकिंग में कुलदीप यादव को एक पायदान का नुकसान हुआ. वह 7वें स्थान से 6वें स्थान पर पहुंच गए हैं. इसके अलावा वनडे रैंकिंग में रवींद्र जडेजा 12वें स्थान से 11वें स्थान पर खिसक गए हैं. उन्हें भी 1 पायदान का नुकसान हुआ है.