WPL 2024 UP warriorz Beat Mumbai Indians 6th Match : वुमेंस प्रीमियर लीग 2024 की पहली जीत आखिरकार एलिसा हीली की टीम को नसीब हुई। मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्स के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम बेंगलुरु में छठा मैच खेला गया था। इस मैच में एलिसा हीली ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। जिसके बाद मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 161 रन बनाए थे। जिसके जवाब में यूपी वॉरियर्स ने 7 विकेट खोकर 162 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया। इस मैच में यूपी वॉरियर्स की तरफ से किरण नवगिरे ने सबसे ज्यादा 57 रन बनाए थे।
मुंबई का ऐसा रहा हाल
टॉस हारने के बाद मुंबई इंडियंस पहले बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरी थी। ओपनिंग करने आई विस्फोटक बल्लेबाज हेले मैथ्यूज ने आतिशी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 55 रन की बेहतरीन पारी खेली थी। हेले मैथ्यूज ने इस पारी में 9 चौके और 1 छक्का लगाया था। वहीं दूसरी ओपनर यास्तिका भाटिया ने भी 26 रन बनाए थे। इन दोनों ने मिलकर 8 ओवर में 50 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की थी। इसके बावजूद मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 161 रन तक ही पहुंच सकी थी।
यूपी वॉरियर्स की तरफ से गेंदबाजी में अंजलि सरवानी, ग्रेस हैरिस, सोफी एकलस्टोन, दीप्ति शर्मा और राजेश्वरी गायकवाड़ ने 1-1 विकेट हासिल किया था। यूपी वॉरियर्स की तरफ से सभी गेंदबाजों ने बेहतरीन गेंदबाजी की थी। जिसके दम पर वह डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस को 161 रन पर रोक दिया था।
ये भी पढ़ें- शिखर धवन की हुई वापसी, IPL से पहले दिखाए तेवर; दिनेश कार्तिक गोल्डन डक पर हुए आउट
यूपी वॉरियर्स ने की शानदार वापसी
शुरुआती दो मुकाबले गंवाने के बाद यूपी वॉरियर्स ने मैच में कमाल की वापसी की थी। पहले सलामी बल्लेबाज किरण नवगिरे विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी की थी। उन्होंने सिर्फ 31 गेंदों पर 57 रन की धुंआधार पारी खेली थी। इसमें उन्होंने 6 चौके और 4 दर्शनीय सिक्स लगाए थे। किरण नवगिरे ने कप्तान एलिसा हीली के साथ मिलकर 9.1 ओवर में 94 रन की धमाकेदार शुरुआत दी थी।
कप्तान एलिसा हीली ने 29 गेंदों पर 33 रन की पारी खेली थी। इन दोनों सलामी बल्लेबाजों के दमपर यूपी वॉरियर्स डब्ल्यूपीएल 2024 का पहला मैच जीतने में कामयाब रही है। इनके अलावा ग्रेस हैरिस ने 38 रन बनाए और दीप्ति शर्मा ने 27 रन की पारी खेली थी।दीप्ति शर्मा ने चौका लगाकर यूपी वॉरियर्स को इस सीजन की पहली जीत दिलाई है। बता दें कि बल्लेबाजी के बाद मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी भी आज के मैच में विफल रही थी।
हरमनप्रीत नहीं खेल रही मैच
मुंबई इंडियंस की नियमित कप्तान हरमनप्रीत कौर यह मुकाबला नहीं खेल रही है। उनकी जगह नेट सेवियर ब्रंट कप्तानी संभाल रही है, लेकिन वह बल्ले से कप्तानी पारी खेलने में नाकाम रही। नेट सेवियर ब्रंट नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 14 गेंदों पर 19 रन बनाकर रन आउट हो गई थीं।हेले मैथ्यूज को छोड़कर मुंबई इंडियंस का कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने में विफल रहा था। जिसके बाद उन्हें इस सीजन की पहली बार का सामना करना पड़ा।
ये भी पढ़ें- BCCI Annual Contract: बीसीसीआई ने इन 5 बड़े खिलाड़ियों को नहीं दिया कॉन्ट्रैक्ट, करियर पर लग सकता है ब्रेक
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
3 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
4 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
4 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
5 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
5 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
6 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
6 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
7 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
7 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines