Shikhar Dhawan Return Before IPL 2024 Dinesh Karthik Golden Duck Dismissal RCB

शिखर धवन की हुई वापसी, IPL से पहले दिखाए तेवर; दिनेश कार्तिक गोल्डन डक पर हुए आउट

Shikhar Dhawan Dinesh Karthik Comeback: भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी शिखर धवन और दिनेश कार्तिक टीम में वापसी के लिए तैयार हैं। दोनों ने आईपीएल 2024 से पहले एक टूर्नामेंट में वापसी की है। धवन ने जहां मैदान पर वापसी करते हुए अपना जलवा दिखाया। उधर कार्तिक ने भी आरसीबी के लिए विकेट के पीछे जिम्मेदारी संभालने से पहले वापसी की।

Shikhar Dhawan Dinesh Karthik Comeback: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 17वें संस्करण का आगाज 22 मार्च से होने जा रहा है। उससे पहले कई ऐसे खिलाड़ी मैदान पर लौट चुके हैं जो लंबे समय से क्रिकेट फील्ड से दूर थे। जहां इंटरनेशनल टीम से दूरी बनाए हुए ईशान किशन और हार्दिक पांड्या को हाल ही में एमसीए (महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन) के टूर्नामेंट में वापसी करते हुए देखा गया था। वहीं अब शिखर धवन और दिनेश कार्तिक ने भी इस टूर्नामेंट के जरिए फील्ड पर वापसी कर ली है। आपको बता दें कि धवन पंजाब किंग्स के कप्तान हैं। वहीं दिनेश कार्तिक को आरसीबी ने रिटेन किया था।

विज्ञापन

शिखर धवन ने दिसंबर 2022 के बाद से एक भी इंटरनेशनल मुकाबला नहीं खेला है। जबकि दिनेश कार्तिक 2022 टी20 वर्ल्ड कप के बाद से टीम का हिस्सा नहीं हैं। अब इन दोनों खिलाड़ियों की भारतीय टीम में वापसी बिल्कुल नामुमकिन सी मानी जा रही है। अभी यह खिलाड़ी आईपीएल में खेलते हैं और आगामी सीजन में कमाल करते नजर आएंगे। धवन ने डीवाई पाटिल टी20 कप में डीवाई पाटिल ब्लू टीम के लिए हिस्सा लिया। यह मुकाबला बुधवार को टाटा स्पोर्ट्स क्बल में खेला गया।

विज्ञापन

नहीं जीत पाई धवन की टीम

38 वर्षीय शिखर धवन ने मैदान पर लौटते हुए अपना पुराना तेवर ही सभी को दिखाया। उन्होंने 28 गेंदों पर 39 रन की पारी खेली। इस पारी में उन्होंने पांच चौके और दो छक्के लगाए। इसकी बदौलत ब्लू की टीम 186 रन के नजदीक पहुंची। धवन ने अभिजीत तोमर के साथ 7.1 ओवर में 64 रन की साझेदारी की। इसके बाद नूतन गोयल ने 35 गेंद पर 38 और शुभम दुबे ने 42 रन बनाते हुए पांचवें विकेट के लिए 58 रन जोड़े। मगर यह पारियां ब्लू टीम के काम नहीं आ सकीं और उसने 2 रन से मुकाबला गंवा दिया। ब्लू टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 184 रन ही बना सकी।

विज्ञापन

दिनेश कार्तिक डक पर आउट

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक भी आईपीएल से पहले मैदान पर उतरे। उन्होंने भी इस मुकाबले में शिरकत की। मगर वह बल्ले से कमाल नहीं कर पाए और गोल्डन डक पर आउट हो गए। वहीं विकेटकीपिंग की भूमिका भी उन्होंने निभाई और समर्थ व्यास का जरूरी कैच भी पकड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ