WPL 2024: पहली जीत के बाद गुजरात को लगा बड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी टूर्नामेंट से बाहर

WPL 2024: वुमेंस प्रीमियर लीग 2024 में गुजरात जायंट्स की एक बड़ी खिलाड़ी चोट के चलते पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गईं हैं। जो गुजरात के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। इस खिलाड़ी की जगह अब गुजरात में भारती फुलमाली को शामिल किया गया है।

WPL 2024 Gujarat Giants Harleen Deol ruled out of tournament

WPL 2024 Gujarat Giants Harleen Deol ruled out of tournament Image Credit: Social Media

WPL 2024: वुमेंस प्रीमियर लीग 2024 में गुजरात जायंट्स को एक बड़ा झटका लगा है। टूर्नामेंट में पहली जीत मिलने के बाद ही गुजरात की स्टार खिलाड़ी इंजर्ड होने के चलते पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गईं हैं। दरअसल 6 मार्च को वुमेंस प्रीमियर लीग 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और गुजरात जायंट्स के बीच मुकाबला हुआ। इस मैच को गुजरात ने जीत लिया था। ये इस टूर्नामेंट में गुजरात की पहली जीत थी। इसके बाद ही अब टीम को बड़ा झटका लगा है।

विज्ञापन

हरलीन देओल हुईं टूर्नामेंट से बाहर

क्रिकबज की एक रिपोर्ट के मुताबिक घुटने की चोट के चलते हरलीन देओल टूर्नामेंट के बाकी बचे मैचों में खेल नहीं पाएंगी। जिसके बाद हरलीन देओल की जगह गुजरात में भारती फुलमाली को शामिल किया गया है। हालांकि आरसीबी के साथ मैच से पहले हरलीन को टीम के साथ अभ्यास करते हुए देखा गया था लेकिन घुटने की चोट के चलते वो खेल नहीं पाईं थीं। हरलीन को यूपी वॉरियर्स के साथ खेले गए मैच के दौरान घुटने में चोट लगी थीं, तबसे हरलीन मैच नहीं खेल पाईं हैं।

विज्ञापन

वहीं दूसरी तरफ गुजरात की उपकप्तान स्नेह राणा भी बीमार होने के चलते पिछले दो मैचों से बाहर हैं। जिससे गुजरात की टीम थोड़ी परेशानी में भी दिखी है। लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक अब स्नेह राणा पूरी तरह से फिट हो गईं हैं और मैदान पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। 9 मार्च को गुजरात जायंट्स का अगला मुकाबला मुंबई इंडियंस के साथ होगा। इस मैच में स्नेह राणा खेलती हुईं दिखाई दे सकती हैं।

विज्ञापन

RCB को हराकर GG ने हासिल की थी पहली जीत

बीते दिन 6 मार्च को डब्ल्यूपीएल 2024 में आरसीबी और गुजरात के बीच मैच खेला गया था। इस मैच को गुजरात ने 19 रनों से जीत लिया था। ये डब्ल्यूपीएल 2024 में गुजरात की पहली जीत भी थी। इससे पहले टूर्नामेंट में गुजरात की टीम अपने सभी मैच हारी थी। इस मैच में गुजरात की कप्तान बेथ मूनी ने सबसे ज्यादा 85 रनों की पारी खेली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ