Elvish Yadav Bowling Munawar Faruqui Wicket Sachin Tendulkar ISPL T10 League

एल्विश यादव की गेंदबाजी पर गच्चा खा गए मुनव्वर फारूकी; चार टप्पे में पहुंची गेंद, हंसी नहीं रोक पाए सचिन तेंदुलकर

Elvish Yadav Bowling Munawar Faruqui Sachin Tendulkar: क्रिकेटर्स और सेलिब्रिटीज को मुंबई में एकसाथ खेलते देखा गया। मुनव्वर फारूकी ने सचिन तेंदुलकर का विकेट लिया। वहीं फिर उसके बाद उनका विकेट और एल्विश यादव की गेंदबाजी सुर्खियों में आ गई। इन दोनों के वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।

Elvish Yadav Bowling Munawar Faruqui Sachin Tendulkar: भारत में क्रिकेट एक धर्म की तरह है। इन दिनों क्रिकेट की अलग-अलग लीग का प्रचलन जोरों पर है। जहां कई प्रोफेशनल खिलाड़ी टी20 लीग खेल रहे हैं। तो रिटायर्ड क्रिकेटर्स भी अलग-अलग लीग में नजर आ रहे हैं। क्रिकेटर्स के अलावा सेलिब्रिटीज की भी लीग चल रही है। पर इसी बीच बुधवार को एक अनोखा मैच हुआ जिसमें दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, सुरेश रैना, इरफान पठान जैसे खिलाड़ियों के साथ सेलिब्रिटीज भी दिखे। इसमें अक्षय कुमार, साउथ स्टार सूर्या जैसी हस्तियां थीं। इसके अलावा सोशल मीडिया सेंसेशन और बिग बॉस विनर मुनव्वर फारूकी, एल्विश यादव भी नजर आए।

विज्ञापन

एल्विश की गेंदबाजी पर गच्चा खा गए मुनव्वर

पहले मुनव्वर फारूकी ने सचिन तेंदुलकर का विकेट लेकर सुर्खियां बटोरीं। उसके बाद वह जिस तरह एल्विश यादव की गेंदबाजी पर गच्चा खा गए उसका भी वीडियो काफी वायरल हुआ। एल्विश यादव की अनोखी गेंदबाजी कुछ इस तरह की थी कि एक दो गेंद विकेटकीपिंग कर रहे सचिन तेंदुलकर के पास 4-5 टप्पे में पहुंची। उसके बाद सचिन भी एल्विश की इस गेंदबाजी को देख अपनी हंसी नहीं रोक पाए। खास बात यह रही कि इस तरह की गेंदबाजी के बावजूद एल्विश ने ओवर के अंत में मुनव्वर फारूकी का विकेट झटक लिया।

विज्ञापन

https://twitter.com/Rodony_/status/1765389738134143223

एल्विश की गेंदबाजी और मुनव्वर के इस विकेट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल यह मुकाबला बुधवार को ठाणे स्थित एक स्टेडियम में सचिन तेंदुलकर की मास्टर्स 11 और अक्षय कुमार की खिलाड़ी 11 के बीच खेला गया। दरअसल यह एक फ्रेंडली मैच था जो टेनिस बॉल से खेला गया। इस मैच का आयोजन मुंबई में शुरू हुई इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग (ISPL) से पहले हुआ। इस मैच में सचिन के अलावा सुरेश रैना, इरफान पठान, रॉबिन उथप्पा, नमन ओझा जैसे क्रिकेटर भी खेलते दिखे।

विज्ञापन

छह टीमें ISPL में ले रही हैं हिस्सा

आपको बता दें कि आईएसपीएल में छह टीमें हिस्सा लेने वाली हैं। इन टीमों के नाम हैं माझी मुंबई, श्रीनगर के वीर, बैंगलोर स्ट्राइकर्स, चेन्नई सिंघम्स, फाल्कन राइजर्स हैदराबाद और टाइगर्स ऑफ कोलकाता। हर टीम को किसी ना किसी बड़ी हस्ती ने खरीदा है। मुंबई के मालिक शहंशाह अमिताभ बच्चन हैं। वहीं श्रीनगर के वीर को अक्षय कुमार ने खरीदा है। इसके अलावा बैंगलोर को ऋतिक रोशन, चेन्नई को सूर्या, हैदराबाद को राम चरण और कोलकाता को सैफ व करीना ने खरीदा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ