WPL 2024 Delhi Capitals Beat Gujarat Giants : वुमेंस प्रीमियर लीग 2024 में 10वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स के बीच बेंगलुरु स्थित एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। जिसमें दिल्ली कैपिटल्स ने शानादर गेंदबाजी के दम पर मुकाबला 25 रन से अपना नाम कर लिया है। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मेग लैनिंग की शानदार अर्धशतकीय पारी के दम पर 20 ओवर में 163 रन बनाए थे। जिसके जवाब में गुजरात जायंट्स रनों का पीछा करते हुए सिर्फ 138 रन ही बना सकी और मैच हार गई ।
दिल्ली की कप्तान मेग लैनिंग ने खेली कप्तानी पारी
गुजरात जायंट्स की कप्तान बेथ मूनी ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान मेग लैनिंग की 41 गेंदों पर 55 रन की बेहतरीन पारी खेली थी। जबकि ऐलिस कैप्सी 17 गेंदों पर 27 रन के साथ दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी टॉप स्कोरर रही थी। वहीं नंबर 5 पर बल्लेबाजी करने आई एनाबेल सदरलैंड ने भी 12 गेंदों पर 20 रन बनाए थे। इन तीन को छोड़ दिल्ली कैपिटल्स की कोई दूसरी बल्लेबाज 20 रन का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई।
ये भी पढ़ें- ‘श्रेयस को बाहर करना सही फैसला,’ भारत के बाद पाकिस्तानी दिग्गज ने भी उठाए अय्यर पर सवाल
हालांकि अंत में शिखा पांडे के 8 गेंदों पर 14 रन की मदद से दिल्ली कैपिटल्स 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 163 रन बनाने में सफल रही। गुजरात जायंट्स की गेंदबाजी की बात करें तो मेघना सिंह ने सबसे ज्यादा चार बल्लेबाजों का शिकार किया था। मेघना ने 4 ओवर में 37 रन देकर 4 विकेट लिए थे। जबकि एशले गार्डनर ने 2 हासिल किए। वहीं तनुजा कंवर और मन्नत कश्यप ने 1-1 विकेट हासिल किया था।
ये भी पढ़ें- Ranji Trophy 2024 : रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल में शार्दुल ठाकुर ने ठोका शतक, अश्विन ने कही बड़ी बात
गुजरात जायंट्स की बल्लेबाजी फिर फ्लॉप
164 रनों का पीछा करने उतरी गुजरात जायंट्स की टीम की बल्लेबाजी एक बार फिर कोई बड़ा कमाल नहीं दिखा पाई। गुजरात जायंट्स ने लौरा वोल्वार्ड्ट के रूप में पहला विकेट शून्य के स्कोर पर ही गंवा दिया था। जिसके बाद गुजरात की टीम मैच में वापसी करते हुए संघर्ष करते हुए दिखाई दी थी। कप्तान बेथ मूनी, फोएबे लिचफील्ड और वेद कृष्णमूर्ति बल्लेबाजी में कोई बड़ा कमाल नहीं दिखा पाई।
हालांकि एशले गार्डनर ने बल्लेबाजी में एक छोर संभाल कर रखा था, लेकिन गुजरात की कोई भी बल्लेबाज उनका साथ देने में विफल रही। बता दें कि एशले गार्डनर ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए 31 गेंदों पर 40 रन की पारी खेली थी। दिल्ली की तरफ से राधा यादव ने 3 विकेट हासिल किए। वहीं जेस जोनासेन ने भी अपने खाते में 3 विकेट डाले।
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
2 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
3 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
3 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
3 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
4 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
4 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
5 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
5 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
6 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines