WPL 2024 Toss : वुमेंस प्रीमियर लीग 2024 की शुरुआत आज (23 फरवरी) से होगी। दूसरे सीजन का पहला मैच हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस और मेग लैनिंग की दिल्ली कैपिटल्स के बीच बेंगलुरु स्थित एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं इस सीजन का पहला टॉस मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हुआ। टॉस मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। बता दें कि डब्ल्यूपीएल का पहला सीजन का फाइनल भी इन्हीं दोनों टीमों के बीच खेला गया था। अब एक बार फिर यह दोनों दमदार टीमें एक बार फिर आमने-सामने होंगी।
सीजन का पहला फाइनल इन्हीं टीम के बीच हुआ था
वुमेंस प्रीमियर लीग की शुरुआत साल 2023 में की हुई थी। जिसमें पहला फाइनल इन्हीं दोनों टीमों के बीच खेला गया था। फाइनल में हरमनप्रीत की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस ने बाजी मारते हुए दिल्ली कैपिटल्स को फाइनल मुकाबले में 7 विकेट से हराया था और सीजन का पहला खिताब अपने नाम किया था। अब एक साल बाद दोनों टीमें एक बार फिर आमने सामने होंगी। जहां मैग लैंगिंग की टीम मुंबई इंडियंस से फाइनल में मिली हार का बदला दूसरे सीजन की पहली जीत के साथ लेना चाएगी। बता दें कि दोनों टीमों के बीच अब तक 3 बार आमना सामना हुआ है। जिसमें 2 बार दिल्ली ने बाजी मारी थी तो वहीं फाइनल मैच में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को हराया था।
ये भी पढ़ें- WPL 2024: ग्लैमर के तड़के के साथ हुई शुरुआत, मुंबई इंडियंस ने जीता टॉस
ओपनिंग सेरेमनी में बॉलीवुड स्टार्स ने दिखाया जलवा
वुमेंस प्रीमियर लीग 2024 की शुरुआत से पहले बॉलीवुड स्टार्स ने भी अपना जलवा बिखेरा। शाहरुख खान, वरुण धवन, टाइगर श्रॉफ, शाहिद कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने चार चांद लगाए थे। फैंस इन दिग्गज स्टार्स की दमदार परफॉर्मेंस देखकर काफी खुश हुए थे। वुमेंस प्रीमियर लीग 2024 में इन स्टार्स की परफॉर्मेंस ने इस लीग को और भी यादगार बना दिया था। फैंस अब ओपनिंग सेरेमनी के बाद मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के मैच का लुफ्त उठाएंगे।
मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11
हेले मैथ्यूज, नट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), अमेलिया केर, अमनजोत कौर, एस सजना, पूजा वस्त्राकर, शबनीम इस्माइल, कीर्तन बालाकृष्णन, सैका इशाक
दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11
शैफाली वर्मा, मेग लैनिंग (कप्तान), एलिस कैप्सी, जेमिमाह रोड्रिग्स, मारिज़ैन कप्प, एनाबेल सदरलैंड, अरुंधति रेड्डी, मिन्नू मणि, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), राधा यादव, शिखा पांडे
ये भी पढ़ें- IND vs ENG : रांची में छाए जो रूट, एक पारी में बना दिए दो रिकॉर्ड; एक पर हुए खुश एक पर दुखी
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
4 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
5 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
6 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
7 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
7 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
8 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
8 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
8 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
9 hrs ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines