Women Premier League 2024 Shahrukh Khan To Shahid kapoor Performance Opening ceremony

WPL 2024 : वुमेन प्रीमियर लीग का होगा रंगारंग आगाज, शाहरुख से शाहिद तक ये हस्तियां करेंगी परफॉर्म

WPL 2024 Opening Ceremony : बॉलीवुड के स्टार अभिनेता शाहरुख खान महिला प्रीमियर लीग 2024 की ओपनिंग सरेमनी में जलवा बिखरते हुए नजर आएंगे। शाहरुख खान, शाहिद कपूर के अलावा वरुण धवन, टाइगर श्रॉफ, सिद्धार्थ मल्होत्रा और कार्तिक आर्यन के आने की उम्मीद है। वहीं सीजन का पहला मैच दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा।

WPL 2024 Opening Ceremony : डब्ल्यूपीएल 2024 की शुरुआत 23 फरवरी को मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स बीच भिड़ते से शुरू होगी। पिछले साल जहां यह मुकाबला समाप्त हुआ था। एक बार फिर वहीं से डब्ल्यूपीएल 2024 के सीजन की शुरुआत होगी। पर उससे पहले इस टूर्नामेंट की ओपनिंग सरेमनी भी आयोजित की जाएगी। जिसमें बॉलीवुड के कई बड़े सितारे अपनी चमक बिखेरते हुए नजर आएंगे। इस लिस्ट में शाहरुख खान से लेकर शाहिद कपूर समेत कई बड़े अभिनेता शामिल है। फैंस भी मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के मैच के अलावा इस ओपनिंग सरेमनी का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन

किंग खान बनाएंगे अपना दिवाना

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शाहरुख खान भी ओपनिंग सरेमनी में जलवा बिखरते हुए नजर आएंगे। किंग खान अपनी दमदार परफॉर्मेंस देकर फैंस के लिए डब्ल्यूपीएल 2024 का सीजन यादगार बनाने के लिए भी तैयार है। इसके अलावा शाहिद कपूर भी ओपनिंग सरेमनी में चार चांद लगाते हुए दिखाई देंगे। यह दोनों ही दिग्गज अभिनेता अपनी परफॉर्मेंस से ओपनिंग सरेमनी आग लगाते हुए नजर आएंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

कब शुरू होगी ओपननिंग सरेमनी

डब्ल्यूपीएल 2024 की ओपनिंग सरेमनी बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आयोजित की जाएगी। जिसमें छह कलाकरों के आने की उम्मीद जताई जा रही। जिसमें शाहरुख खान, शाहिद कपूर के अलावा वरुण धवन, टाइगर श्रॉफ, सिद्धार्थ मल्होत्रा और कार्तिक आर्यन के आने की उम्मीद है। जिसके बाद ओपनिंग सरेमनी फैंस के लिए काफी यादगार रहने वाली है। बता दें कि डब्ल्यूपीएल 2024 की ओपनिंग सरेमनी की शुरुआत 23 फरवरी शाम 6:30 मिनट पर होगी और मैच एक घंटे बाद यानी 7:30 बजे से शुरू होगा। बता दें कि डब्ल्यूपीएल का पहला सीजन काफी शानदार गया था। फैंन ने इस लीग का काफी पसंद भी किया था।

विज्ञापन

मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स में होगी भिड़त

ओपनिंग मैच की बात करें तो यह हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस और मेग लैनिंग की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। डब्ल्यूपीएल का पहले सीजन का फाइनल भी इन्हीं दोनों टीमों के बीच खेला गया था। जिसमें मुंबई इंडियंस ने बाजी मारते हुए डब्ल्यूपीएल का पहला खिताब अपने नाम किया था और मेग लैनिंग की दिल्ली कैपिटल्स को हार झेलनी पड़ी थी। अब दिल्ली उस फाइनल में मिली हार का बदला ओपनिंग मैच में जरूर लेने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ