हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

क्या एशिया कप 2025 में बिना स्पॉन्सर के खेलेगी टीम इंडिया? सामने आया बड़ा अपडेट

Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 9 सितंबर से शुरू हो रहा है। भारतीय टीम को अब तक जर्सी स्पॉन्सर नहीं मिल सका है। टूर्नामेंट से पहले बड़ा अपडेट सामने आया है।

विज्ञापन

Asia Cup 2025: बीसीसीआई और ड्रीम 11 के बीच जर्सी स्पॉन्सर डील खत्म हो गई है। ये डील 2023 से मार्च 2026 तक के लिए तय हुई थी। ऑनलाइन गेमिंग संशोधन 2025 की वजह से ड्रीम 11 को तगड़ा नुकसान हुआ, जिसके बाद ड्रीम 11 ने बीसीसीआई के साथ समय से पहले ही करार खत्म कर लिया। अब बीसीसीआई को नए जर्सी स्पॉन्सर की तलाश है। एशिया कप 2025 से पहले टीम इंडिया की जर्सी स्पॉन्सर पर बड़ा अपडेट सामने आया है।

स्पॉन्सरशिप पर आया बड़ा अपडेट

बीसीसीआई, ड्रीम 11 के बाद टीम इंडिया की नई जर्सी स्पॉन्सर की तलाश जोरों के साथ कर रही है। लेकिन फिलहाल कुछ भी स्पष्ट नहीं हो पाया है। भारतीय टीम को एशिया कप 2025 खेलना है, जिसकी शुरुआत 9 सितंबर से हो रही है। सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम बिना जर्सी स्पॉन्सर के उतरेगी। क्योंकि अब तक बीसीसीआई को नया जर्सी स्पॉन्सर नहीं मिला है। फिलहाल बीसीसीआई की ओर से अभी कुछ भी साफ नहीं है।

ड्रीम 11 को हुआ तगड़ा नुकसान

केंद्र सरकार ने ऑनलाइन मनी गेमिंग संशोधन को मुख्य रूप से 2 भाग में बांटा है। पहली कैटेगरी में ई स्पोर्ट्स गेमिंग को रखा गया है, जबकि दूसरी कैटेगरी में ऑनलाइन मनी गेम को रखा है। मनी गेमिंग को इस संशोधन के जरिए तगड़ा नुकसान हुआ। दरअसल सरकार ने उन ऐप्स पर शिकंजा कसा है, जो ऐप्स यूजर्स के साथ पैसों की लेन देन करते थे। सरकार ने नए कानून के जरिए पैसों की लेन देन करने वाले ऐप्स को तगड़ा झटका दिया है, जिसके बाद सभी ऐप्स ने पैसों की लेन देन बंद कर दी है। इससे ड्रीम 11 को भी तगड़ा झटका लगा। ड्रीम 11 ने अब यूजर्स के साथ पैसों का अदान प्रदान बंद कर दिया है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola