IPL 2025: आईपीएल 2025 को भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के कारण एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया गया था। हालांकि अब स्थिति समान्य होने के बाद आईपीएल 2025 को फिर से शुरू करने का फैसला किया गया है। 12 मई को आईपीएल 2025 के नए शेड्यूल का ऐलान किया गया। 17 मई से टूर्नामेंट की शुरुआत फिर से होने जा रही है। हालांकि सवाल ये है कि क्या विदेशी खिलाड़ी आईपीएल 2025 दोबारा शुरू होते ही हिस्सा लेंगे? इस मामले पर बड़ा अपडेट सामने आया है।
क्या विदेशी खिलाड़ी लेंगे हिस्सा?
आईपीएल 2025 के नए शेड्यूल के मुताबिक कुछ मुकाबले का वेन्यू बदल दिया गया है। साथ ही फाइनल की तारीख को भी 25 मई से 3 जून को शिफ्ट कर दिया गया है। विदेशी खिलाड़ियों के शामिल होने पर भी बड़ा अपडेट सामने आया है। क्रिकबज के मुताबिक जोश हेजलवुड आरसीबी के लिए उपलब्ध नहीं हैं। वहीं दिल्ली कैपिटल्स के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। क्योंकि मिचेल स्टार्क और जैक फ्रेजर की उपलब्धता स्पष्ट नहीं है। इससे पहले मिचेल स्टार्क के मैनेजर ने भी मिचेल के बारे में कहा कि वह शायद आईपीएल 2025 में दोबारा भाग न ले पाएं। इसके अलावा पैट कमिंस, कगिसो रबाडा और ट्रेविस हेड वापसी करने के लिए तैयार हैं।
आईपीएल 2025 का नया शेड्यूल
| तारीख | दिन | समय | टीम 1 | टीम 2 | स्थान |
|---|---|---|---|---|---|
| 17-मई-25 | शनिवार | शाम 7:30 | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | कोलकाता नाइट राइडर्स | बेंगलुरु |
| 18-मई-25 | रविवार | दोप. 3:30 | राजस्थान रॉयल्स | पंजाब किंग्स | जयपुर |
| 18-मई-25 | रविवार | शाम 7:30 | दिल्ली कैपिटल्स | गुजरात टाइटन्स | दिल्ली |
| 19-मई-25 | सोमवार | शाम 7:30 | लखनऊ सुपर जायंट्स | सनराइजर्स हैदराबाद | लखनऊ |
| 20-मई-25 | मंगलवार | शाम 7:30 | चेन्नई सुपर किंग्स | राजस्थान रॉयल्स | दिल्ली |
| 21-मई-25 | बुधवार | शाम 7:30 | मुंबई इंडियंस | दिल्ली कैपिटल्स | मुंबई |
| 22-मई-25 | गुरुवार | शाम 7:30 | गुजरात टाइटन्स | लखनऊ सुपर जायंट्स | अहमदाबाद |
| 23-मई-25 | शुक्रवार | शाम 7:30 | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | सनराइजर्स हैदराबाद | बेंगलुरु |
| 24-मई-25 | शनिवार | शाम 7:30 | पंजाब किंग्स | दिल्ली कैपिटल्स | जयपुर |
| 25-मई-25 | रविवार | दोप. 3:30 | गुजरात टाइटन्स | चेन्नई सुपर किंग्स | अहमदाबाद |
| 25-मई-25 | रविवार | शाम 7:30 | सनराइजर्स हैदराबाद | कोलकाता नाइट राइडर्स | दिल्ली |
| 26-मई-25 | सोमवार | शाम 7:30 | पंजाब किंग्स | मुंबई इंडियंस | जयपुर |
| 27-मई-25 | मंगलवार | शाम 7:30 | लखनऊ सुपर जायंट्स | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | लखनऊ |
| 28-मई-25 | बुधवार | – | क्वालिफायर 1 | – | तय किया जाना बाकी |
| 29-मई-25 | गुरुवार | शाम 7:30 | एलिमिनेटर | – | तय किया जाना बाकी |
| 30-मई-25 | शुक्रवार | शाम 7:30 | क्वालिफायर 2 | – | तय किया जाना बाकी |
| 03-जून-25 | मंगलवार | शाम 7:30 | फाइनल | – | तय किया जाना बाकी |
संबंधित खबरें
बल्ले से चमके श्रेयस अय्यर, तूफानी शतक के दम पर बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
6 hrs agoIND vs NZ: कैसे हुई 4 साल बाद भुवनेश्वर कुमार की वापसी, जानें इनसाइड स्टोरी
7 hrs agoभारत ने पहले T20 में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से रौंदा, अय्यर ने लगाया शतक
7 hrs agoभारतीय वुमेंस क्रिकेट टीम की नई कप्तान बनीं स्मृति मंधाना
8 hrs agoIND A vs NZ A: मल्टी डे टेस्ट सीरीज के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
8 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय T20 टीम का हुआ ऐलान, भुवनेश्वर कुमार की वापसी
9 hrs agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
9 hrs agoऋतुराज गायकवाड़ ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ हो गए बुरी तरह से फेल
9 hrs agoBCCI ने शुरू की नए चीफ सेलेक्टर की तलाश, अजीत अगरकर का कार्यकाल हुआ खत्म
9 hrs agoनमन धीर की चमकी किस्मत, विंडीज के खिलाफ किया दो फॉर्मेट में डेब्यू
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines