हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

वैभव सूर्यवंशी को क्यों नहीं मिली भारतीय अंडर-19 टीम में जगह? BCCI का नियम बना रोड़ा

Vaibhav Sooryavanshi: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी अंडर-19 मल्टी फॉर्मेट सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल नहीं किया गया है, जबकि वीरेंद्र सहवाग और राहुल द्रविड़ के बेटों को जगह मिली है. आइए जानते हैं आखिर सेलेक्टर्स ने वैभव को भारतयी अंडर-19 टीम में जगह क्यों नहीं दी.

विज्ञापन
वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड दौर पर किया था टी20I डेब्यू (PIC Credit- AI)

Vaibhav Sooryavanshi: भारत के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी आज अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से वर्ल्ड क्रिकेट के नए सुपरस्टार बन चुके हैं. IPL में धमाकेदार प्रदर्शन के बाद वैभव ने महज 15 साल की उम्र में भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया और जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में अपने बल्ले से धमाल भी मचाया. हालांकि, इसके बावजूद वैभव को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी अंडर-19 मल्टी फॉर्मेट सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल नहीं किया गया है.

BCCI ने गुरुवार, 27 अगस्त को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घेरलू सीरीज के लिए भारतीय अंडर-19 टीम का ऐलान को किया, जिसमें वैभव का नाम गायब रहा. इस टीम में पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग और पूर्व भारतीय कोच राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ को मौका मिला है. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर वैभव सूर्यवंशी को टीम से बाहर क्यों रखा गया? इसके पीछे बीसीसीआई का एक अहम नियम है.

क्या कहता है BCCI का नियम?

दरअसल, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने साल 2016 में एक नियम लागू किया था, जिसके तहत कोई भी खिलाड़ी एक से ज्यादा बार अंडर-19 वर्ल्ड कप में हिस्सा नहीं ले सकता है. भले ही उम्र के हिसाब से वह अगले संस्करण के लिए योग्य क्यों न हो. यानी अगर कोई खिलाड़ी 15 से 17 साल की उम्र के बीच अंडर-19 वर्ल्ड कप खेल लेता है और उसके 19 साल की उम्र पूरी करने से पहले टूर्नामेंट का अगला संस्करण भी आयोजित होता है, तो उम्र के आधार पर उसका दोबारा से चयन नहीं हो सकता है.

विज्ञापन

इसके मतलब साफ है कि एक बार अंडर-19 वर्ल्ड कप खेल चुके खिलाड़ी को दोबारा वर्ल्ड कप टीम में शामिल नहीं किया जाता. बीसीसीआई के इस नियम के कारण पहले भी कई खिलाड़ियों को दोबारा अंडर-19 वर्ल्ड कप खेलने का मौका नहीं मिला. वॉशिंगटन सुंदर 2018 के अंडर-19 वर्ल्ड कप में हिस्सा नहीं ले सके थे. वहीं, इस नियम के लागू होने से पहले सरफराज खान, संदीप शर्मा और विजय जोल जैसे खिलाड़ी अंडर-19 वर्ल्ड कप के एक से ज्यादा संस्करणों में खेल चुके थे.

वैभव सूर्यवंशी को खेल चुके हैं अंडर-19 वर्ल्ड कप

वैभव सूर्यवंशी पहले ही भारत के लिए 2026 अंडर-19 वर्ल्ड कप खेल चुके हैं. वैभव ने इस पूरे टूर्नामेंट में कमाल का प्रदर्शन किया था. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल मुकाबले में 175 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी. उनकी इस पारी के दम पर भारत ने 411 रन का विशाल स्कोर बनाया और 100 रनों से मुकाबला जीतकर छठी बार खिताब अपने नाम किया.

विज्ञापन

चुकी वैभव एक बार अंडर-19 वर्ल्ड कप खेल चुके हैं और इसीलिए वह अगले वर्ल्ड कप में हिस्सा नहीं ले सकेंगे. यही वजह है कि सिलेक्टर्स ने उन्हें अंडर-19 टीम की आगे की योजनाओं में शामिल नहीं किया है और नए खिलाड़ियों को मौका दिया गया है.

ये भी पढ़ें- ENG vs PAK: पाकिस्तान ने दी लॉर्ड्स टेस्ट बॉयकॉट करने की धमकी, मैच के बीच इमरान खान को लेकर मचा बवाल

ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम के भारत दौरे का शेड्यूल

ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम का भारत दौरा 18 सितंबर से शुरू होगा, जहां टीम 3 वनडे और 2 मल्टी-डे मैचों की सीरीज खेलेगी. दोनों टीमों के बीच वनडे के मुकाबले 18, 21 और 23 सितंबर को राजकोट में खेले जाएंगे. इसके बाद मल्टी-डे मुकाबले होंगे. पहला मैच 27 से 30 सितंबर तक राजकोट में खेला जाएगा, जबकि दूसरा मुकाबला 5 से 8 अक्टूबर तक अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम के ‘बी’ ग्राउंड में होगा.

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मल्टी फॉर्मेट सीरीज के लिए भारतीय अंडर-19 टीम

वनडे मैचों के लिए भारत की U19 टीम: लक्ष्य रायचंदानी (कप्तान), यशबर्धन चौहान (उपकप्तान), रजत बघेल (विकेटकीपर), आर्यवीर सहवाग, वी.के. विनीत, कुशाग्र ओझा, अर्जुन राजपूत, मनाल चौहान, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), वी. यशवीर, रोहित यादव, शाविन विनोद, मोहित उलवा, चिगुरुपति वेंकट, काव्य पटेल.

मल्टी-डे मुकाबलों के लिए भारत की U19 टीम: यशबर्धन चौहान (कप्तान), लक्ष्य रायचंदानी (उपकप्तान), सागर विर्क, कुशाग्र ओझा, मनाल चौहान, कुश पटेल, मानव कृष्णा (विकेटकीपर), अभिप्राय विश्वास (विकेटकीपर), रोहित यादव, इशान ओम, अयान अकरम, प्रणव राघवेंद्र, प्रियांशु सिंह, मोहित उलवा, आर्यन यादव.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Women’s Asia Cup 2026: भारत-पाकिस्तान महामुकाबले की उल्टी गिनती शुरू, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola