Women's Asia Cup 2026: भारत-पाकिस्तान महामुकाबले की उल्टी गिनती शुरू, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

India Schedule for Women’s Asia Cup: वुमेंस एशिया कप 2026 की शुरुआत 28 अगस्त यानी आज से होने जा रही है. इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम का पाकिस्तान से महामुकाबला होगा. आइए वुमेंस एशिया कप में टीम इंडिया के शेड्यूल पर नजर डालते हैं.

India vs Pakistan Asian Games

भारत के एथलीट ने पाकिस्तान को हराया (Image: AI Generated)

India Schedule for Women’s Asia Cup: वुमेंस एशिया कप 2026 की शुरुआत होने जा रही है. इस बड़े टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं. भारत वुमेंस एशिया कप की सबसे सफल टीम है. उन्होंने 7 बार इस टूर्नामेंट पर कब्जा किया है और अब उनका लक्ष्य आठवीं बार ट्रॉफी पर जीतना होगा. इस बड़े टूर्नामेंट में भारतीय टीम की भिड़ंत पाकिस्तान से भी होगी. आइए वुमेंस एशिया कप में टीम इंडिया के शेड्यूल पर एक नजर डालते हैं.

विज्ञापन

वुमेंस एशिया कप में टीम इंडिया का शेड्यूल

वुमेंस एशिया कप 2026 का आयोजन दुबई में हो रहा है. टूर्नामेंट की शुरुआत 28 अगस्त 2026 यानी आज से हो रही है. थाईलैंड और हांगकांग-चीन के बीच पहला मैच खेला जाएगा. वुमेंस एशिया कप में 8 टीमों को 4-4 के दो ग्रुप में बांटा गया है. ग्रुप A में हांगकांग चीन, भारत, पाकिस्तान और थाईलैंड हैं, वहीं ग्रुप B में बांग्लादेश, इंडोनेशिया, श्रीलंका और यूएई शामिल हैं.

विज्ञापन

एशिया कप में भारतीय टीम का पहला मैच 30 अगस्त को थाईलैंड से होगा. ग्रुप स्टेज में भारतीय टीम 3 मैच खेलेगी. दोनों ग्रुप से टॉप 2 टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी. टीम इंडिया को अगले राउंड में जाने के लिए कम से कम दो मैच जीतने होंगे. नीचे भारतीय महिला टीम का एशिया कप के लिए पूरा शेड्यूल दिया गया है:

  • 30 अगस्त 2026: भारत vs थाईलैंड (दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई)
  • 3 सितंबर 2026: भारत vs हांगकांग, चीन (दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई)
  • 5 सितंबर 2026: भारत vs पाकिस्तान (दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई)

वुमेंस एशिया कप के दोनों सेमीफाइनल का आयोजन क्रमशः 10 और 11 सितंबर को होगा. जीतने वाली टीमें 13 सितंबर को फाइनल में आमने-सामने होंगी. बता दें कि इस टूर्नामेंट के तुरंत बाद भारतीय महिला टीम एशियन गेम्स खेलती हुई नजर आएगी. इसी वजह से उनके लिए वुमेंस एशिया कप बेहद अहम है.

विज्ञापन

वुमेंस एशिया कप के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी कमलिनी (विकेटकीपर), अरुंधति रेड्डी, प्रेमा रावत, राधा यादव, श्री चरणी, रेणुका ठाकुर, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़, प्रतिका रावल.

विज्ञापन

भारत ने कब-कब जीता है वुमेंस एशिया कप का खिताब?

  • 2004: श्रीलंका को हराया (ODI फॉर्मेट)
  • 2005–06: श्रीलंका को हराया (ODI फॉर्मेट)
  • 2006: श्रीलंका को हराया (ODI फॉर्मेट)
  • 2008: श्रीलंका को हराया (ODI फॉर्मेट)
  • 2012: पाकिस्तान को हराया (T20 फॉर्मेट)
  • 2016: पाकिस्तान को हराया (T20 फॉर्मेट)
  • 2022: श्रीलंका को हराया (T20 फॉर्मेट)

ये भी पढ़ें:- IND vs SL: क्या सचमुच चोटिल हैं मोहम्मद सिराज? कप्तान शुभमन गिल ने दिया अपडेट

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ