IPL 2025: लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) को आईपीएल 2025 में एक बड़ा झटका लगा है। टीम को गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर मिचेल मार्श के बिना खेलना पड़ेगा।
एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस के दौरान बताया कि मिचेल मार्श निजी वजहों से इस मैच में नहीं खेल रहे हैं क्योंकि उनकी बेटी बीमार है। उनकी जगह दिल्ली के बल्लेबाज हिम्मत सिंह को टीम में शामिल किया गया है और उन्हें आज डेब्यू का मौका मिला है।
मार्श की जगह इस खिलाड़ी को मिला मौका
अगर मिचेल मार्श नहीं खेल रहे हैं तो उनकी जगह हिम्मत सिंह को मौका दिया गया है। कप्तान ऋषभ पंत ने बताया कि हिम्मत सिंह अब टीम में मिचेल मार्श की जगह खेलेंगे। हिम्मत दिल्ली के रहने वाले हैं और पहले दिल्ली प्रीमियर लीग में खेल चुके हैं। इस सीजन के मेगा ऑक्शन में एलएसजी ने उन्हें 30 लाख रुपये के बेस प्राइस पर खरीदा था। हिम्मत सिंह ने अब तक अपने करियर में 55 टी20 मैच खेले हैं। उन्होंने इनमें 5 बार अर्धशतक लगाया है और उनका स्ट्राइक रेट 132.51 का रहा है। अब तक उन्होंने कुल 917 रन बनाए हैं।
मिचेल मार्श क्यों नहीं खेल रहे हैं?
एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत ने बताया कि मिचेल मार्श इस मैच में इसलिए नहीं खेल रहे हैं क्योंकि उनकी बेटी की तबीयत ठीक नहीं है। अभी यह साफ नहीं हुआ है कि मार्श ऑस्ट्रेलिया लौट गए हैं या नहीं, लेकिन वे फिलहाल टीम का हिस्सा नहीं हैं।
मिचेल मार्श का प्रदर्शन इस सीजन में
मिचेल मार्श इस सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेले हैं और टीम के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने पारी की शुरुआत करते हुए 5 मैचों में 4 अर्धशतक लगाए हैं और कुल 265 रन बनाए हैं। हालांकि मिचेल मार्श एक ऑलराउंडर हैं, लेकिन इस समय वह सिर्फ बल्लेबाजी कर रहे हैं क्योंकि वह चोट के बाद वापसी कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
IND vs WI: तीसरे वनडे मैच में बारिश बिगाड़ेगी खेल या पूरा होगा मुकाबला? जानें कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
15 mins agoमुकेश चौधरी ने 5 विकेट हॉल लेकर मचाया धमाल, जम्मू-कश्मीर के खिलाफ किया शानदार प्रदर्शन
1 hr agoAsian Games 2026: भारत की झोली में आया एक और गोल्ड, रेसलिंग में सुजीत कलकल ने फहराया तिरंगा
2 hrs agoअंकुश पंघाल ने रचा इतिहास, बॉक्सिंग में गोल्ड मेडल जीतकर बढ़ाया भारत का मान
2 hrs agoयुजवेंद्र चहल ने रेड बॉल क्रिकेट से लिया संन्यास, वर्ल्ड कप 2027 से पहले किया बड़ा फैसला
2 hrs agoलवलीना के बाद बॉक्सिंग में परवीन हुड्डा का कमाल, जीता गोल्ड मेडल; अब तक भारत को मिले 73 पदक
3 hrs agoIND vs PAK Final: पाकिस्तान से हाथ मिलाएगी टीम इंडिया या जारी रहेगा नो हैंडशेक? जानें क्या कहते हैं IOC के नियम
3 hrs agoAsian Games 2026: कितने बजे शुरू होगा IND vs PAK फाइनल मुकाबला? जानें मैच टाइमिंग और लाइव डिटेल्स
4 hrs agoIND vs WI Live Streaming: फ्री में भारत-वेस्टइंडीज तीसरा वनडे मैच कैसे देख सकते हैं? ये रहा आसान तरीका
4 hrs agoIND vs PAK: एक या 2 नहीं… ODI वर्ल्ड कप 2027 में 3 बार हो सकती है भारत-पाकिस्तान की टक्कर, जानिए पूरा गणित
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines