हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

क्यों बदल गया एशिया कप 2025 का समय? बड़ी वजह आई सामने

Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 का समय बदल गया है। अचानक इस बदलाव के पीछे की वजह आइए जानते हैं।

विज्ञापन

Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 यूएई की मेजबानी में खेला जाएगा। एशिया कप 2025 के लिए सभी टीमें तैयारियों कर रही हैं। 9 सितंबर से टूर्नामेंट की शुरुआत हो रही है, फाइनल मुकाबला 28 सितंबर को खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट से पहले टाइम टेबल में बड़ा बदलाव हुआ है। टूर्नामेंट के 18 मैच का समय बदल गया है, जिसकी बड़ी वजह सामने आई है।

एशिया कप 2025 का क्यों बदला समय?

टूर्नामेंट के 19 में से 18 मैच, अब शाम 6:30 बजे (गल्फ स्टैंडर्ड टाइम) यानी भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से शुरू होंगे। यह बदलाव पहले से तय समय से आधे घंटे देर से होगा। पहले ये सभी मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होना था। दरअसल सितंबर में खाड़ी देशों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। मौसम काफी गर्म हो जाता है। इसलिए सभी क्रिकेट बोर्ड्स ने ब्रॉडकास्टर्स को मैच का समय आगे बढ़ाने के लिए अनुरोध किया था, जिसे मंजूरी मिल गई है। टूर्नामेंट में कुल 19 मैच खेले जाएंगे। लेकिन केवल 18 मैचों के लिए शेड्यूल बदला है। 15 सितंबर को यूएई और ओमान के बीच होने वाले मुकाबले का समय नहीं बदला गया है।

एशिया कप 2025 का शेड्यूल

📅 तारीख🆚 मैच📍 स्थान
9 सितंबरअफगानिस्तान vs हांगकांगअबू धाबी
10 सितंबरभारत vs UAEदुबई
11 सितंबरबांग्लादेश vs हांगकांगअबू धाबी
12 सितंबरपाकिस्तान vs ओमानदुबई
13 सितंबरबांग्लादेश vs श्रीलंकाअबू धाबी
14 सितंबरभारत vs पाकिस्तानदुबई
15 सितंबरUAE vs ओमानअबू धाबी
15 सितंबरश्रीलंका vs हांगकांगदुबई
16 सितंबरबांग्लादेश vs अफगानिस्तानअबू धाबी
17 सितंबरपाकिस्तान vs UAEदुबई
18 सितंबरश्रीलंका vs अफगानिस्तानअबू धाबी
19 सितंबरभारत vs ओमानअबू धाबी

एशिया कप 2025 के लिए भारतीय दल

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान) संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola