हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

रोहित-विराट की कप्तानी पर क्या बोले शुभमन गिल? नए टेस्ट कप्तान का बयान हुआ वायरल

Shubman Gill: रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। दोनों ने लंबे समय तक टेस्ट में कप्तानी की है। हालांकि अब नए कप्तान शुभमन गिल ने रोहित-विराट की कप्तानी पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उनका बयान चर्चा में है।

विज्ञापन

Shubman Gill: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल अब टीम इंडिया के नए टेस्ट कप्तान बन चुके हैं। रोहित शर्मा के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद यह जिम्मेदारी गिल को सौंपी गई है। वहीं विराट कोहली पहले ही इस फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर चुके हैं। ऐसे में शुभमन गिल अब इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम का नेतृत्व करेंगे।

इस बीच शुभमन गिल का एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने विराट कोहली और रोहित शर्मा की कप्तानी के बीच के फर्क को लेकर अपनी राय रखी है। उन्होंने बताया कि दोनों की लीडरशिप स्टाइल में क्या अंतर है और किस तरह उन्होंने इन दिग्गजों से कुछ खास बातें सीखी हैं।

विराट कोहली की कप्तानी को बताया जोशीली

शुभमन गिल ने स्काई स्पोर्ट्स से बातचीत में कहा कि जब मैं विराट कोहली की कप्तानी में खेला करता था, तो उनकी मैदान पर सक्रियता, सोच और योजनाएं देखने लायक होती थीं। अगर एक योजना फेल हो जाती थी, तो वह तुरंत दूसरी योजना लेकर आते थे। उनका गेंदबाजों के साथ कम्युनिकेशन भी बहुत अच्छा होता था। गिल ने बताया कि उन्होंने विराट कोहली से काफी कुछ सीखा है, खासतौर पर यह कि टेस्ट मैच में हर पल फोकस और एनर्जी बनाए रखना कितना जरूरी होता है।

विज्ञापन

रोहित शर्मा की कप्तानी को बताया स्पष्ट और आक्रामक

वहीं रोहित शर्मा के बारे में गिल ने कहा कि रोहित भाई रणनीति बनाने में काफी आक्रामक हैं और वह टीम के हर खिलाड़ी से स्पष्ट बात करते हैं। चाहे वह सीरीज के दौरान हो या बाद में, वह हमेशा बताते हैं कि वह टीम और खिलाड़ियों से क्या चाहते हैं।

गिल ने यह भी जोड़ा कि रोहित भाई का स्वभाव ऐसा है कि अगर वह गुस्से में कुछ कह भी दें, तो कोई खिलाड़ी उसे दिल पर नहीं लेता, क्योंकि हर कोई जानता है कि वह सिर्फ टीम की भलाई के लिए ऐसा करते हैं।

विज्ञापन

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola