Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

खेल

WI vs AUS: 2 दिन के अंदर गिर गए 24 विकेट, दोनों टीमों के तेज गेंदबाजों ने बरपाया कहर

वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला मैच बारबाडोस में खेला जा रहा है। अभी तक इस मैच में तेज गेंदबाजों का कहर देखने को मिला है। 2 दिन के अंदर ही दोनों टीमें 1-1 बार ऑलआउट हो गई। दूसरी पारी में भी ऑस्ट्रेलिया की खराब शुरुआत रही।

Author
Written By: News24 हिंदी Updated: Jun 27, 2025 07:33
WI vs AUS
वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया

West Indies vs Australia 1st Test: इन दिनों क्रिकेट फैंस को टेस्ट मैचों का रोमांच देखने को मिल रहा है। जहां टीम इंडिया इंग्लैंड के दौरे पर 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है तो वहीं दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया की टीम वेस्टइंडीज के दौरे पर है। वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच बारबाडोस में खेला जा रहा है। मैच में 2 दिन का खेल खत्म हो चुका है और दोनों दिन तेज गेंदबाजों का जलवा देखने को मिला। बारबाडोस की पिच पर बल्लेबाज फ्लॉप साबित हुए, जिसके चलते 2 दिन के अंदर ही 24 विकेट गिर गए।

190 पर ऑलआउट हुई वेस्टइंडीज

दूसरे दिन वेस्टइंडीज की पहली पारी 190 रन पर सिमट गई। वेस्टइंडीज की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए शाई होप ने सबसे ज्यादा 48 रन की पारी खेली थी। इसके अलावा कप्तान रॉस्टन चेस ने 44 रन बनाए थे। वहीं अल्जारी जोसेफ ने आखिर में 20 गेंदों पर 23 रन की नाबाद पारी खेली थी। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से गेंदबाजी करते हुए मिचेल स्टार्क ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए थे। वहीं कप्तान पैट कमिंस, जोश हेजलवुड और ब्यू वेबस्टर ने 2-2-2 विकेट हासिल किए थे। जबकि एक विकेट स्पिन गेंदबाज नाथन लियोन को मिला था।

---विज्ञापन---

दूसरी पारी में भी ऑस्ट्रेलिया की खराब शुरुआत

दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए एकबार फिर से ऑस्ट्रेलिया की खराब शुरुआत रही। दूसरे दिन ही ऑस्ट्रेलिया ने अपने टॉप-4 बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए थे। सैम कोंस्टास 5 रन, उस्मान ख्वाजा 15 रन, कैमरून ग्रीन 15 रन और जोश इंगलिस 12 रन बनाकर आउट हो गए थे। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट खोकर 92 रन बना लिए थे। वहीं वेस्टइंडीज की तरफ से गेंदबाजी करते हुए जेडेन सील्स, शमर जोसेफ, अल्जारी जोसेफ और जस्टिन ने 1-1-1-1 विकेट हासिल किया।

पहली पारी में 180 पर ऑलआउट हुई थी ऑस्ट्रेलिया

मैच के पहले दिन पहली ही पारी में ऑस्ट्रेलिया की टीम 180 रनों पर ढेर हो गई थी। अभी तक ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने काफी निराश किया है। पहले दिन वेस्टइंडीज की तरफ से गेंदबाजी करे हुए जेडेन सील्स ने 5 और शमर जोसेफ ने 4 विकेट हासिल किए थे।

ये भी पढ़ें:- ट्राई सीरीज के लिए हुआ टीम का ऐलान, पूर्व कप्तान को नहीं मिला मौका

First published on: Jun 27, 2025 07:33 AM

संबंधित खबरें