Team India Intra Squad Match: बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के आगाज से पहले टीम इंडिया के बल्लेबाजों का फ्लॉप शो जारी है। पर्थ में इंडिया-ए के खिलाफ खेले गए इंट्रा स्क्वॉड मैच में विराट कोहली ने एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी से निराश किया। वहीं, ऋषभ पंत भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। न्यूजीलैंड सीरीज में रनों के लिए जूझने वाले यशस्वी जायसवाल का बल्ला भी खामोश रहा। वाका के मैदान पर टीम इंडिया के मुख्य बल्लेबाजों के फ्लॉप शो ने भारतीय टीम मैनेजमेंट की चिंता को और बढ़ा दिया है। केएल राहुल इकलौते बल्लेबाज रहे , जो कुछ हद तक फॉर्म में दिखाई दिए पर चोटिल होने की वजह से उन्हें मैदान छोड़कर जाना पड़ा।
कोहली ने फिर किया निराश
न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में बुरी तरह से फ्लॉप रहने के बाद विराट कोहली का बल्ला इंट्रा स्क्वॉड मैच में भी नहीं चल सका। कोहली ने शानदार कवर ड्राइव के साथ पारी का आगाज तो बढ़िया अंदाज में किया, लेकिन वह ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिक सके। 15 रन बनाने के बाद किंग कोहली मुकेश कुमार की गेंद पर दूसरी स्लिप में कैच देकर चलते बने। हालांकि, रिपोर्ट्स के अनुसार, आउट होने के तुरंत बाद विराट सीधा प्रैक्टिस सेशन में पहुंचे और उन्होंने वहां जमकर पसीना बहाया। भारतीय टीम के लिहाज से विराट का फॉर्म में वापस लौटना बेहद अहम है। कोहली का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया की धरती पर कमाल का रहा है।
पंत-यशस्वी भी फ्लॉप
न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में फॉर्म में नजर आने वाले इकलौते बल्लेबाज ऋषभ पंत भी इंट्रा स्क्वॉड गेम में बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। पंत ने सिर्फ 19 रन बनाए और वह नीतीश रेड्डी की गेंद पर क्लीन बोल्ड होकर चलते बने। घरेलू सरजमीं पर रनों के लिए जूझते दिखाई दिए यशस्वी जायसवाल का बल्ला इंट्रा स्क्वॉड मैच में पूरी तरह से खामोश रहा। पारी का आगाज करने उतरे यशस्वी महज 15 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। केएल राहुल ने 29 रन बनाए, लेकिन उन्हें इंजरी की वजह से मैदान छोड़कर जाना पड़ा। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 22 नवंबर से पर्थ में खेला जाना है।
संबंधित खबरें
अजीत अगरकर की विदाई के बाद भावुक हुए गौतम गंभीर, कहा- ICC ट्रॉफी आपके...
12 mins agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर ने तोड़ दिया विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड
24 mins ago'5 करोड़ लेकर पहुंचे प्रेमानंद के आश्रम', कोहली ने दावे को बताया फर्जी
52 mins agoहरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना के बीच आई दरार? हुआ शॉकिंग खुलासा
57 mins agoअगरकर की विदाई के बाद BCCI का फैसला, लक्ष्मण को मिली बड़ी खास जिम्मेदारी
2 hrs ago4 मैच, सिर्फ 29 रन… खराब फॉर्म से जूझ रहे संजू सैमसन, वैभव को मिलेगा मौका?
3 hrs agoपूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा, तीन टेनिस खिलाड़ियों की मौत
4 hrs agoलियोनेल मेसी हुए रिटायर, अर्जेंटीना को 3-0 से जीत दिलाकर कहा अलविदा
5 hrs agoअजीत अगरकर के कारण टीम इंडिया में नहीं हो रही थी भुवनेश्वर कुमार की वापसी?
6 hrs agoबल्ले से चमके श्रेयस अय्यर, तूफानी शतक के दम पर बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines