Virat Kohli: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला वनडे मैच रांची में खेला गया. तीन मैचों की खेली जा रही सीरीज के पहले मुकाबले में भारत ने 1-0 की बढ़त बना ली. विराट कोहली ने इस मैच में सबसे ज्यादा रन बनाए और शतकीय पारी खेली, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब भी मिला. विराट कोहली ने इस साल ही टेस्ट से संन्यास का ऐलान किया था. ऐसे में खबरें थीं कि बीसीसीआई के कहने पर वह टेस्ट में वापसी कर सकते हैं. लेकिन अब विराट ने इस सवाल का जवाब दे दिया है.
विराट कोहली ने दिया जवाब
टेस्ट में वापसी करने पर विराट कोहली ने भारत और साउथ अफ्रीका पहले वनडे मैच के बाद कहा कि हां, मैं अब इंटरनेशनल क्रिकेट में केवल वनडे क्रिकेट ही खेलूंगा. विराट के जवाब से साफ हो गया कि वह अब टेस्ट में वापसी नहीं करेंगे. इसके अलावा उन्होंने अपनी तैयारियों पर भी बात की. दरअसल विराट कोहली रांची कुछ दिन पहले ही पहुंचे थे, ताकि उनकी तैयारियां मुकम्मल हो सकें. इस पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि मैं कंडीशन को थोड़ा समझना चाहता था. दिन के उजाले में कुछ सत्र और फिर शाम को एक सत्र बल्लेबाजी की, और फिर मेरी तैयारी पूरी हो गई.
उन्होंने आगे कहा कि मैंने मैच से पहले एक दिन की छुट्टी ली थी. मैं 37 साल का हूं, इसलिए मुझे रिकवरी का भी ध्यान रखना होगा. लेकिन बात यह है कि, आप जानते हैं, मैं अपने दिमाग में खेल की बहुत कल्पना करता हूं. और जब भी मैं खेल के बारे में सोचता हूं, जब मैं उसकी कल्पना करता हूं, अगर मैं खुद को उतना ही तीव्र, उतना ही तेज, क्षेत्ररक्षकों का सामना करते हुए, गेंदबाजों का सामना करते हुए देखता हूं, तो मुझे पता है कि मैं अच्छी स्थिति में हूं और मैं आराम से खेल सकता हूं.
ये भी पढ़ें: IND vs SA: ‘कोहली के लिए रन चाय बनाने जितना आसान…’ सहवाग हुए भारतीय बल्लेबाज की शतकीय पारी के मुरीद
विराट कोहली का यादगार शतक
विराट कोहली ने रांची में खेले गए वनडे मैच में शानदार शतकीय पारी खेली. उन्होंने 120 गेंदों में 135 रनों की पारी खेली. अपनी पारी के दौरान उन्होंने 11 चौके के अलावा 7 छक्के भी जड़े. विराट ने रांची में कई कीर्तिमान अपने नाम किए. वह अब इंटरनेशनल क्रिकेट के एक प्रारूप में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. वनडे में उन्होंने 52 शतक जड़ दिया है. इससे पहले सचिन ने टेस्ट में 51 शतक जड़े थे. अब कोहली उनसे आगे निकल गए हैं.
ये भी पढ़ें: IND vs SA: रोहित-विराट नहीं, इस खिलाड़ी के आगे थर-थर कांपेंगे गेंदबाज! डेल स्टेन ने बताया कौन बनाएगा सबसे ज्यादा रन
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
7 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
8 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
8 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
8 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
9 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
9 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
10 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
10 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
10 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines