---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IND vs SA: ‘कोहली के लिए रन चाय बनाने जितना आसान…’ सहवाग हुए भारतीय बल्लेबाज की शतकीय पारी के मुरीद

Sehwag Virat Kohli Century: विराट कोहली ने रांची में अपनी आतिशी बल्लेबाजी से जमकर महफिल लूटी. रोहित शर्मा संग मिलकर विराट ने प्रोटियाज टीम के बॉलिंग अटैक से खूब खिलवाड़ किया. वनडे क्रिकेट में अपने 52वें शतक के साथ विराट ने खास मामले में सचिन तेंदुलकर को भी पीछे छोड़ दिया है.

---विज्ञापन---

Sehwag Virat Kohli Century: रांची के मैदान पर विराट कोहली का बल्ला जमकर गरजा. साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में विराट ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए इंटरनेशनल करियर का 83वां शतक जमाया. विराट ने 120 गेंदों का सामना करते हुए 135 रनों की धमाकेदार पारी खेली. अपनी इस इनिंग के दौरान किंग कोहली ने 11 चौके और 7 सिक्स जमाए.

कोहली ने रोहित शर्मा के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 136 रनों की साझेदारी जमाई. कोहली एक फॉर्मेट में अब सर्वाधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं. भारत के पूर्व बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग भी विराट की धांसू पारी के मुरीद हो गए हैं. उन्होंने कहा कि कोहली के लिए रन बनाना उतना ही आसान है जितना हमारे लिए चाय बनाना है.

---विज्ञापन---

सहवाग हुए कोहली के मुरीद

विराट कोहली की शतकीय पारी के बाद सहवाग ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, “विराट कोहली ने फिर दिखाया कि रन बनाना उनके लिए उतना ही आसान है जितना हमारे लिए चाय बनाना. 52वां वनडे शतक. कोहली रिकॉर्ड्स को चेज नहीं करते रिकॉर्ड विराट को चेज कर रहे हैं. आज भी वही भूख और जुनून वही. किंग हमेशा किंग रहता है.”

विराट कोहली ने रांची में शतक जमाने के साथ ही इतिहास रच डाला है. कोहली एक फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. विराट ने वनडे में अपना 52वां शतक पूरा किया. कोहली ने इस मामले में क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर को छोड़ दिया है. सचिन ने टेस्ट क्रिकेट में 51 शतक लगाए हैं.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: टेस्ट से रिटायरमेंट वापस लेने जा रहे Virat Kohli? टीम की खस्ता हालत के बाद बीसीसीआई ने दिया बड़ा अपडेट

कोहली ने लूटी महफिल

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में कोहली शुरुआत से ही गजब की लय में दिखाई दिए और विराट ने एक के बाद एक कमाल के शॉट्स लगाए. रोहित के साथ मिलकर कोहली ने दूसरे विकेट के लिए 136 रन जमाए. विराट ने अपनी फिफ्टी 47 गेंदों में पूरी की. अर्धशतक जमाने के बाद कोहली ने अपना विकराल रूप दिखाया और 102 गेंदों में अपने इंटरनेशनल करियर की 83वीं सेंचुरी पूरी की. कोहली ने 120 गेंदों का सामना करते हुए 135 रनों की दमदार पारी खेली. अपनी इस इनिंग के दौरान उन्होंने 11 चौके और 7 सिक्स जमाए.

First published on: Nov 30, 2025 08:38 PM

End of Article

About the Author

Shubham Mishra

साल 2018 में पत्रकारिता की पिच पर डेब्यू किया। स्टार्ट अप कंपनी से शुरू हुआ सफर लाइव हिन्दुस्तान पहुंचा। एडिटरजी के लिए भी 2 साल ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने के बाद जागरण न्यू मीडिया की टीम में काम करने का अवसर मिला। क्रिकेट पहला प्यार है और उसके बारे में पढ़ना और लिखना शौक। खेल की दुनिया के बारे में दर्शकों को समझाते-समझाते इंड्रस्टी में छह साल हो गए हैं।

Read More

Shubham Mishra

साल 2018 में पत्रकारिता की पिच पर डेब्यू किया। स्टार्ट अप कंपनी से शुरू हुआ सफर लाइव हिन्दुस्तान पहुंचा। एडिटरजी के लिए भी 2 साल ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने के बाद जागरण न्यू मीडिया की टीम में काम करने का अवसर मिला। क्रिकेट पहला प्यार है और उसके बारे में पढ़ना और लिखना शौक। खेल की दुनिया के बारे में दर्शकों को समझाते-समझाते इंड्रस्टी में छह साल हो गए हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola