Abhishek Sharma: पीसीए (पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन) ने आगामी विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (एसएमएटी) में पंजाब की कप्तानी करने वाले अभिषेक शर्मा एक बार फिर से टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। अभिषेक शर्मा ने आईपीएल 2024 में अपने प्रदर्शन से सभी को हैरान कर दिया था। इसके बाद उन्हें टी20 फॉर्मेट में टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने का मौका मिला था। वहीं, इस बार सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें रिटेन भी किया था।
पंजाब की टीम में इन खिलाड़ियों को मिला मौका
पंजाब की टीम में कई स्टार खेलते हुए नजर आएंगे। नमन धीर, प्रभसिमरन सिंह, रमनदीप सिंह, नेहल वढेरा, हरप्रीत बरार और मयंक मार्कंडे जैसे कई आईपीएल स्टार्स भी पंजाब की टीम का हिस्सा हैं। इसके अलावा अर्शदीप सिंह भी इस टूर्नामेंट में खेलते हुए नजर आएंगे। अर्शदीप सिंह टी20 विश्व कप में टीम इंडिया के लिए सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।
इससे पहले उम्मीद की जा रही थी कि अर्शदीप को टीम की कमान मिल सकती है। लेकिन SMAT 2024 में अर्शदीप सिंह ने सभी मैच नहीं खेले थे। ऐसे में उनके वर्कलोड को देखते हुए उन्हें कप्तान नहीं बनाया गया है।
ग्रुप ए में हैं पंजाब की टीम
पंजाब की टीम ग्रुप ए में हैं। ग्रुप ए में पंजाब के अलावा अरुणाचल प्रदेश, कर्नाटक, नागालैंड, मुंबई, हैदराबाद, सौराष्ट्र और पुडुचेरी की टीम है। ऐसे में उनके लिए क्वार्टर फाइनल में पहुंचना आसान नहीं होगा। हालांकि उनके पास कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जो अकेले दम पर टीम को जीत दिला सकते हैं। ऐसे में वो क्वार्टर फाइनल में पहुंच सकते हैं।
विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 के लिए पंजाब की टीम
अनमोलप्रीत सिंह, नमन धीर, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), रमनदीप सिंह, नेहल वढेरा, अभिषेक शर्मा (कप्तान), सनवीर सिंह, अर्शदीप सिंह, बलतेज सिंह, गुरनूर बराड़, हरप्रीत बराड़, मयंक मारकंडे, अश्वनी कुमार, सोहराब धालीवाल, प्रेरित दत्ता , जसकरणवीर सिंह पॉल, जसिंदर सिंह, कुंवर कुकरेजा, अनमोल मल्होत्रा, पुखराज मान, साहिल खान, रघु शिवम शर्मा
संबंधित खबरें
WTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
36 mins agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
1 hr agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
1 hr agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
1 hr agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
1 hr agoTriple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
2 hrs agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
2 hrs agoकौन हैं विहान मल्होत्रा जिन्होंने अपने रणजी डेब्यू पर जड़ा धमाकेदार शतक?
2 hrs agoभारत-वेस्टइंडीज चौथे T20 मैच में अर्शदीप सिंह बना सकते हैं ऐतिहासिक रिकॉर्ड
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी में नहीं चला केएल राहुल का बल्ला, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines