भारतीय टीम के कप्तान Rohit Sharma का फैंस में बड़ा क्रेज है. दुनिया भर के क्रिकेट फैंस रोहित को करीब से देखना चाहते हैं. आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय कप्तान रोहित शर्मा मौजूदा समय में दुबई में है. जहां पर न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच से पहले मिले ब्रेक का फायदा उठाने के लिए रोहित घूमने निकले तो वो फैंस के बीच फंस गए. जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
दुबई में फैंस के बीच फंस गए Rohit Sharma
टीम इंडिया ने 23 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में बड़ी जीत दर्ज की थी. लीग स्टेज में टीम इंडिया का आखिरी मुकाबला 2 मार्च को न्यूजीलैंड के खिलाफ होना है. दोनों मैच के बीच टीम इंडिया को एक लंबा ब्रेक मिला है, जिसके कारण अब खिलाड़ी दुबई की सैर पर निकल रहे हैं. कप्तान रोहित शर्मा भी इस समय का फायदा उठाने के लिए फील्डिंग कोच टी दिलीप के साथ दुबई के सड़को पर निकले तो फैंस के बीच फंस गए. कुछ समय रोहित सड़क पर चले लेकिन उसके बाद फैंस ने उन्हें पहचान लिया. वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि फैंस के बीच से हिटमैन को निकलने में बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा.
न्यूजीलैंड के खिलाफ हिटमैन को खेलनी होगी बड़ी पारी
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पहले दोनों मुकाबलों में रोहित शर्मा को अच्छा स्टार्ट मिला है, लेकिन उसे वो बड़ी पारी में नहीं बदल सके हैं. अब न्यूजीलैंड के खिलाफ हिटमैन बड़ी पारी खेलना चाहेंगे. टीम इंडिया 4 मार्च को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में सेमीफाइनल मुकाबला खेलेगी. मौजूदा समय में विराट कोहली, शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. रोहित के भी फॉर्म में आने से टीम इंडिया और भी मजबूत नजर आएगी. गेंदबाजी में भी टीम इंडिया अच्छा प्रदर्शन करती हुई नजर आ रही है.
CT 2025: चैंपियंस ट्रॉफी के बीच पाकिस्तान में छिड़ा नया बवाल, 100 पुलिसकर्मी हुए बर्खास्त
संबंधित खबरें
बेंगलुरु में कैसा रहा है भारत-वेस्टइंडीज का टी20I रिकॉर्ड? देखें आंकड़ें
7 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया की बढ़ी चिंता
50 mins ago5वें टी20I में वैभव को मिलेगा मौका? ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
56 mins agoश्रेयस अय्यर के माथे लगेगा एक और 'कलंक'? वेस्टइंडीज रच सकती है इतिहास
1 hr agoT20I में 2000 छक्के लगाने वाली दुनिया की दूसरी टीम बनी इंडिया
2 hrs agoIPL 2027 में नहीं खेलेंगे मिचेल स्टार्क? सामने आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoकुलदीप यादव को टीम में जगह नहीं मिलने पर भड़के आर अश्विन
3 hrs agoमंधाना की कप्तानी में पहली बार मैदान पर उतरेगी टीम इंडिया, जानें शेड्यूल
3 hrs agoसूर्यकुमार यादव की तुलना में अब तक कैसी रही श्रेयस अय्यर की कप्तानी?
3 hrs agoएशियन गेम्स के सितारों से मिले PM मोदी, भारतीय खिलाड़ियों का बढ़ाया मान
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines