CT 2025: चैंपियंस ट्रॉफी के बीच पाकिस्तान में छिड़ा नया बवाल, 100 पुलिसकर्मी हुए बर्खास्त

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान पाकिस्तान में एकबार फिर से बवाल छिड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। पाकिस्तान की पंजाब पुलिस के 100 पुलिसकर्मियों को बर्खास्त कर दिया गया है।

CT 2025

CT 2025

Champions Trophy 2025: पाकिस्तान को 29 साल बाद किसी आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी क्या मिली आए दिन पड़ोसी देश में कोई न कोई बवाल देखने को मिल रहा है। पहले कराची स्टेडियम में भारत का झंडा न लहराने को लेकर पीसीबी पर सवाल उठे थे, इसके पाकिस्तान नें चैंपियंस ट्रॉफी के बीच आतंकी हमले की खबर ने भी फैंस को डराया। वहीं, अब चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर सुरक्षा में तैनात 100 पुलिस कर्मियों को बर्खास्त करने का मामला सामने आया है।

विज्ञापन

पाकिस्तान की पंजाब पुलिस के 100 पुलिसकर्मी बर्खास्त

चैंपियंस ट्रॉफी शुरू होने के बाद से पाकिस्तान की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। हर दिन कोई न कोई नया विवाद या शर्मिंदगी देश के सामने आ ही जाती है। अब एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान की पंजाब पुलिस के 100 पुलिसकर्मियों को टूर्नामेंट के दौरान अपनी ड्यूटी करने से मना करने के कारण बर्खास्त कर दिया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

इसको लेकर पंजाब पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि “पुलिस अधिकारियों को गद्दाफी स्टेडियम लाहौर और होटलों के बीच यात्रा करने वाली टीमों के लिए सुरक्षा प्रदान करने के लिए नियुक्त किया गया था, लेकिन वे या तो अनुपस्थित रहे और अपनी जिम्मेदारियों को निभाने से साफ इनकार कर दिया।”

विज्ञापन

आईजीपी पंजाब ने लिया संज्ञान

आगे एक अधिकारी ने बताया कि आईजीपी पंजाब उस्मान अनवर ने मामले का संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा, “जब अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों की सुरक्षा की बात आती है तो लापरवाही की कोई गुंजाइश नहीं होती। लेकिन हो सकता है कि अनुपस्थिति का असली कारण लंबे समय तक ड्यूटी करना रहा हो। अगर इतना ही काफी नहीं है, तो विदेशी नागरिकों को अपहरण की धमकियां भी दी गई हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ