India vs Pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला आज दोपहर भारतीय समयानुसार 2:30 बजे खेला जाएगा। मैच के लिए टॉस 2 बजे होगा। इस मैच को लेकर फैंस की नजरें टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन पर रहने वाली हैं। पिछले मैच में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को करारी शिकस्त दी थी। इस मैच में टीम इंडिया की बल्लेबाजी और गेंदबाजी काफी शानदार रही थी, जहां बल्लेबाजी में शुभमन गिल ने शतक लगाया था तो वहीं गेंदबाजी में मोहम्मद शमी ने सबसे ज्यादा 5 विकेट चटकाए थे।
दूसरी तरफ एक खिलाड़ी ऐसा था जिसने लंबे समय के बाद टीम में वापसी की थी लेकिन उसका प्रदर्शन उतना खास नहीं रहा था। ऐसे में पाकिस्तान के साथ होने वाले मैच से इस खिलाड़ी को बाहर करके दूसरे मैच विनर खिलाड़ी को टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है।
वरुण चक्रवर्ती की हो सकती है एंट्री
इंग्लैंड के साथ खेली गई टी20 सीरीज में वरुण चक्रवर्ती ने कमाल का प्रदर्शन किया था। टी20 सीरीज में वरुण सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजी थे। उनके इस शानदार प्रदर्शन के चलते स्पिन गेंदबाज को वनडे टीम और फिर चैंपियंस ट्रॉफी की टीम में भी शामिल किया गया। पहले मैच में बांग्लादेश के खिलाफ वरुण को प्लेइंग इलेवन में चांस नहीं मिला था, लेकिन अब पाकिस्तान के साथ होने वाले हाई-वोल्टेज मुकाबले में वरुण चक्रवर्ती को टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है।
इस खिलाड़ी की जगह मिल सकता है मौका
पहले मैच में बांग्लादेश के खिलाफ स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव को मौका मिला था। कुलदीप ने इंजरी के लंबे समय बाद टीम इंडिया में वापसी की। उनका प्रदर्शन इस मैच में ठीकठाक रहा था, लेकिन कुलदीप कोई भी विकेट नहीं चटका पाए थे, इस मैच में कुलदीप ने 10 ओवर में 43 रन खर्च किए थे। ऐसे में अब पाकिस्तान के साथ होने वाले मैच की प्लेइंग इलेवन से कुलदीप को बाहर रखा जा सकता है।
ये भी पढ़ें:- Champions Trophy 2025: पाकिस्तान के खिलाफ आसानी से जीत जाएगी टीम इंडिया! बस करना होगा ये काम
संबंधित खबरें
2027 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेलेगी ये 4 टीमें, इमरान ताहिर की भविष्यवाणी
31 mins agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिला दूसरे टी-20 की प्लेइंग 11 में मौका
37 mins agoसहवाग-द्रविड़ के बेटों की होगी भारत-पाकिस्तान के महामुकाबले में एंट्री?
52 mins agoLIVE: भारत की दमदार शुरुआत, अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन क्रीज पर मौजूद
1 hr agoIND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए रजत पाटीदार ने ठोका दावा
1 hr agoIND A vs AUS A: भारत को मिली लगातार दूसरी हार, ऋतुराज-पडिक्कल फिर हुए फ्लॉप
2 hrs agoSA vs AUS: स्टीव स्मिथ ने हासिल किया बड़ा कीर्तिमान
2 hrs ago2026 के बचे हुए महीनों में कितने मैच खेलेगा भारत? नोट करें पूरा शेड्यूल
3 hrs agoAUS A के खिलाफ फेल हो गए भारत के 3 स्टार बल्लेबाज
3 hrs agoऋतुराज की खुली पोल, ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ दूसरे वनडे में भी रहे फ्लॉप
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines