Vaibhav Suryavanshi: 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने हाल ही में खेले गए अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में तहलका मचाया था. उन्होंने फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ धमाकेदार शतकीय पारी खेलकर टीम इंडिया की जीत में सबसे बड़ा योगदान निभाया. अब वैभव सूर्यवंशी पढ़ाई लिखाई करने वाले हैं. वह अब परीक्षा की तैयारियों में जुटने वाले हैं. वैभव को लेकर बड़ी खबर सामने आई है.
14 साल के वैभव करेंगे पढ़ाई
दरअसल, वैभव सूर्यवंशी आगामी सीबीएससी 10वीं की परीक्षा की तैयारियों में जुट गए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक वैभव का परीक्षा फॉर्म भर दिया गया है और वह समस्तीपुर के ही ताजपुर स्थित एक स्कूल से अपनी पढ़ाई लिखाई कर रहे हैं. क्रिकेट में बीजी शेड्यूल के मुताबिक स्कूल प्रशासन भी वैभव की काफी मदद करता है. हालांकि अब वैभव कुछ दिनों तक पढ़ाई लिखाई करेंगे.
ये भी पढ़ें:- T20 World Cup के बीच फिट हुआ टीम इंडिया का स्टार ऑलराउंडर, VIDEO डालकर फैंस को दी खुशखबरी
आईपीएल 2026 में आएंगे नजर
अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में धमाल मचाने के बाद वैभव आईपीएल 2026 में नजर आएंगे. राजस्थान रॉयल्स ने वैभव को रिटेन किया था. पिछले सीजन उन्होंने अपने प्रदर्शन से धमाल मचाया था. वह आईपीएल में सबसे तेज शतक ठोकने वाले भारतीय खिलाड़ी बने थे. उन्होंने 35 गेंदों में शतक पूरा किया था. उन्होंने पिछले सीजन राजस्थान के लिए 7 मैचों में 36 की औसत के साथ 252 रन बनाए थे. उन्होंने 1 शतक के अलावा 1 अर्धशतक अपने नाम किया था.
भारत की ओर से बनाए सबसे ज्यादा रन
अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में वैभव ने भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाए, जबकि ओवरऑल वह सर्वाधिक रन बनाने के मामले में पहले नंबर पर रहे. उन्होंने 7 मैचों में 62.71 की औसत के साथ 439 रन बनाए थे. वैभव ने 1 शतक और 2 अर्धशतक अपने नाम किया था. फाइनल में वैभव के बल्ले से 80 गेंदों में 175 रनों की पारी निकली थी. उन्होंने 15 चौके के अलावा 15 छक्के अपने नाम किए थे. भारत ने फाइनल में इंग्लैंड को 100 रनों से हराया था.
ये भी पढ़े: कौन हैं इमरान ख्वाजा? जिन्हें ICC ने IND vs PAK मैच कराने की दी जिम्मेदारी