IND U19 vs ENG U19 1st Youth Test: भारत की अंडर-19 टीम भी इन दिनों इंग्लैंड के दौरे पर है, वनडे और टी20 में धमाल मचाने के बाद अब भारत अंडर-19 और इंग्लैंड अंडर-19 के बीच पहला यूथ टेस्ट मैच खेला जा रहा है। जिसमें टीम इंडिया की पकड़ काफी मजबूत दिखाई दे रही है। इस मैच की पहली पारी में वैभव सूर्यवंशी भले ही बल्ले से फ्लॉप रहे हो लेकिन गेंदबाजी में उन्होंने कमाल का प्रदर्शन करते हुए टीम को सबसे बड़ी सफलता दिलाई।
गेंदबाजी में छाए वैभव सूर्यवंशी
दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड अंडर-19 ने 5 विकेट खोकर 230 रन बना लिए थे। दूसरे दिन इंग्लैंड के कप्तान हमजा शेख और रॉकी फ्लिंटॉफ के बीच शतकीय साझेदारी देखने को मिली थी, इन दोनों ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाए थे। इस साझेदारी को तोड़ने में वैभव सूर्यवंशी का योगदान रहा, जिन्होंने हमजा शेख का बड़ा विकेट टीम इंडिया को दिलाया था।
दूसरे दिन कप्तान हमजा 84 रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे। वैभव ने दूसरे दिन गेंदबाजी करते हुए 6 ओवर में 10 रन देकर 1 विकेट अपने नाम किया। वहीं इंग्लैंड की तरफ से दूसरे दिन रॉकी फ्लिंटॉफ ने सबसे ज्यादा 93 रनों की पारी खेली थी।
भारत ने पहली पारी में बनाए थे 540 रन
पहले यूथ टेस्ट की पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 540 रन बनाए थे। टीम इंडिया की तरफ से पहली पारी में आयुष मात्रे ने शानदार शतक लगाया था, आयुष 102 रन बनाकर आउट हुए थे। इसके अलावा अभिज्ञान ने 90 रन, राहुल कुमार ने 85 रन, विहान मल्होत्रा ने 67 रनों की पारी खेली थी। वहीं वैभव सूर्यवंशी पहली पारी में कुछ खास कमाल नहीं कर पाए थे, उनके बल्ले से महज 14 रन ही निकले थे। जिसमें 3 चौके शामिल थे।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: वाशिंगटन सुंदर की फिरकी के आगे तहस-नहस हुई इंग्लैंड, 4 क्लीन बोल्ड कर मचाई तबाही
संबंधित खबरें
ऋतुराज गायकवाड़ की बढ़ी मुश्किलें, 3 वनडे मैचों में लगातार हुए फ्लॉप
28 mins agoरणजी ट्रॉफी में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल का निराशाजनक प्रदर्शन
1 hr agoबिना पिच पर उतरे ही निकला नतीजा, अरुणाचल प्रदेश ने छोड़ा रणजी ट्रॉफी मैच
1 hr agoतीसरे T20I मैच में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11? हो सकता है एक बदलाव
1 hr agoबारिश बिगाड़ेगी IND vs WI तीसरे T20I का खेल? जानिए इंदौर के मौसम का हाल
2 hrs agoभारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान
4 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I?
4 hrs agoदोहरे शतक से चूके मैट रेनशॉ, 9 साल का सूखा खत्म कर रच डाला इतिहास
5 hrs agoरणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला मैच नहीं खेलेंगे शुभमन गिल
6 hrs agoआज से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines