Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी अपनी तूफानी बल्लेबाजी से तहलका मचा रहे हैं. महज 15 साल की उम्र में वैभव दुनिया के कई खतरनाक गेंदबाजों के खिलाफ भी आक्रामक बल्लेबाजी कर सबको चौंका दिया है. ऐसे में वैभव के इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू की चर्चा भी तेज हो गई है. इसी बीच वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज और कमेंटेटर इयान बिशप का कहना है कि वैभव इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखने के लिए तैयार हैं. बिशप ने भारत की वैकल्पिक टी20I टीम भी चुनी है, जिसमें उन्होंने वैभव सूर्यवंशी को बतौर ओपनर चुना है.
शुभमन गिल के साथ ओपनिंग करेंगे वैभव सूर्यवंशी
दरअसल, इयान बिशप ने ESPN क्रिकइंफो के शो क्विक सिंगल्स पर भारत की एक वैकल्पिक टी20 इंटरनेशनल टीम भी चुनी, जिसमें उन्होंने वैभव सूर्यवंशी को शुभमन गिल के साथ बतौर ओपनर चुना है. बिशप ने वैभव को यशस्वी जायसवाल से ऊपर चुना है. उन्होंने अपनी प्लेइंग 11 में उन खिलाड़ियों को जगह दी है जो भारत की मुख्य टी20 टीम का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन आईपीएल 2026 में उनका प्रदर्शन शानदार रहा है.
बिशप ने कहा, “मैं अपनी टीम में 3 ओपनर को चुन रहा हूं. मैं जितना हो सके लेफ्ट-राइट कांबिनेशन चाहता हूं. शुभमन गिल अच्छी फॉर्म में रहे हैं इसलिए मैं उन्हें चुन रहा हैं. उनके जोड़ीदार के रूप में यानी दूसरे ओपनर के रूप में मैं वैभव सूर्यवंशी का चयन कर रहा हूं और मुझे लगता है कि वो अगला कदम उठाने के लिए तैयार हैं. प्रभसिमरन सिंह को भी मैंने टीम में जगह दी, हालांकि प्रियांश आर्या भी लिस्ट में थे, लेकिन प्रभसिमरन इस सीजन में ज्यादा अच्छी फॉर्म में हैं.” रिपोर्ट्स के मानें तो वैभव जून में भारत के आयरलैंड दौरे पर इंटरनेशनल डेब्यू कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें- ‘रोहित शर्मा से मेरा झगड़ा हुआ है…’, आर अश्विन ने क्यों कहा ऐसा?
श्रेयस अय्यर और रजत पाटीदार को भी दी जगह
इयान ने काफी मजूबत मिडिल ऑर्डर चुनी है और अपनी इस टीम में श्रेयस अय्यर, रजत पाटीदार और देवदत्त पडीक्कल को जगह दी है. वहीं, विकेटकीपर के रूप में इयान ने ध्रुव जुरेल को जितेश शर्मा पर तरजीह देते हुए टीम में शामिल किया है. ऑलराउंडर के तौर पर उन्होंने टीम में क्रुणाल पंड्या और नितिश कुमार रेड्डी को जगह दी है.
बिशप ने अपनी टीम में 4 तेज गेंदबाजों को शामिल किया, जिसमें भुवनेश्वर कुमार, मोहसिन खान, प्रिंस यादव और प्रसिद्ध कृष्णा शामिल हैं. वहीं, स्पिनर के रूप में उन्होंने युजवेंद्र चहल को टीम में जगह दी है और साथ में रवि बिश्नोई को भी शामिल किया है.
इयान बिशप ने चुनी वैकल्पिक भारतीय टी20I टीम
शुभमन गिल, वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर, रजत पाटीदार, देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, भुवनेश्वर कुमार, क्रुणाल पंड्या, युजवेंद्र चहल, प्रभसिमरन सिंह.
ये भी पढ़ें- IPL Final: किन मैदानों पर खेले गए हैं IPL के पिछले 5 फाइनल? एक ही स्टेडियम को मिल चुकी है 3 बार मेजबानी
संबंधित खबरें
जेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
1 hr agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
2 hrs ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
3 hrs agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
10 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
11 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
12 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
13 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
13 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
14 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines
