UPL 2024: यूएसएन इंडियंस ने लगाया जीत का 'चौका', रोमांचक मुकाबले में देहरादून दबंग्स को दी 5 रनों से मात

Uttarakhand Premier League 2024: शानदार फॉर्म में चल रही यूएसएन इंडियंस ने देहरादून दबंग्स को पांच रन से हराकर टूर्नामेंट में लगातार चौथी जीत दर्ज की है। टीम ने इसके साथ ही फाइनल में भी जगह बना ली है।

Yuvraj Chaudary

Yuvraj Chaudary

Uttarakhand Premier League 2024: उत्तराखंड प्रीमियर लीग 2024 में रोमांचक मैचों का दौर जारी है। शुक्रवार को भी इस लीग में कांटे का मैच देखने को मिला, जहां यूएसएन इंडियंस ने देहरादून दबंग्स को पांच रन से हराकर लगातार चौथी जीत दर्ज की। टीम के अब आठ पॉइंट्स हो गए हैं और उसने फाइनल में जगह पक्की कर ली है। इस मैच में पहले खेलते हुए यूएसएन ने सात विकेट पर 213 रन बनाए। टीम के लिए सलामी बल्लेबाज युवराज चौधरी ने सर्वाधिक 78 रनों की पारी खेली, जबकि दूसरे सलामी बल्लेबाज आरव अभिषेक महाजन ने 29 गेंदों पर 45 रन बनाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

अखिल रावत ने खेली 36 रनों की तूफानी पारी

यूएसएन के लिए युवराज और आरव ने पहले विकेट के लिए 110 रनों की साझेदारी की। टीम के लिए आखिरी ओवरों में अखिल सिंह रावत ने सिर्फ 12 गेंदों पर 36 रन जड़े। देहरादून के लिए सत्यम बलियान सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने कोटे के चार ओवरों में 48 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए। उनके अलावा सुमित जुयाल ने 51 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए।

विज्ञापन

काम ना आ सकी संस्कार रावत की धुआंधार पारी

यूएसएन से मिले 214 रनों के टारगेट के जवाब में देहरादून की शुरुआत खराब रही, जहां वैभव भट्ट बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। हालांकि सलामी बल्लेबाज संस्कार रमेश रावत ने एक छोर संभाले रखा और 41 गेंदों पर 80 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। उनकी इस पारी में पांच चौके और सात छक्के शामिल रहे। हालांकि उनकी यह पारी टीम को जीत नहीं दिला सकी। टीम टारगेट से बस पांच रन दूर रह गई, जिससे टीम को टूर्नामेंट की तीसरी हार झेलनी पड़ी। टीम के लिए संस्कार के अलावा दिक्षांशु नेभी ने 21 गेंदों पर 37 रनों की पारी खेली।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ