हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

किसी को पड़ा दिल का दौरा तो कोई सन स्ट्रोक का बना शिकार, इंग्लैंड के 11 खिलाड़ियों की हो चुकी है मैदान पर दर्दनाक मौत

England Cricket Team:क्रिकेट के मैदान पर कुछ घटनाएं ऐसी होती हैं, जिसे दर्शक चाह कर भी नहीं भूल पाते हैं। इंग्लैंड के अब तक कुल 11 खिलाड़ियों ने मैदान पर जान गंवाई है।

विज्ञापन

England Cricket Team: क्रिकेट एक ऐसा खेल है, जिसकी पहचान आज दुनिया भर में बन चुकी है। ये खेल अब किसी परिचय का मोहताज नहीं है, क्योंकि दुनिया के लगभग सभी देश अब इस खेल को अपना रहे हैं। पहले क्रिकेट कुछ ही देशों तक सीमित था। पहले क्रिकेट में बल्लेबाज बिना हेलमेट के बल्लेबाजी करते थे। खिलाड़ियों की सुरक्षा का कोई खास इंतजाम नहीं होता था। लेकिन अब क्रिकेट बदल चुका है।

अब सबसे पहले खिलाड़ियों की सुरक्षा का ख्याल रखा जाता है। हालांकि इस खेल में कई ऐसी घटनाएं घट जाती हैं, जिसे फैंस चाहकर भी नहीं भूल पाते। क्रिकेट के मैदान पर अब तक इंग्लैंड के 11 खिलाड़ियों ने अपनी जान गंवाई है। इन खिलाड़ियों में किसी की बीच मैदान पर दिल का दौरा पड़ने से मौत हुई है तो किसी ने सन स्ट्रोक की वजह से अपनी जान गंवाई।

जेसपर विनाल

क्रिकेट के मैदान पर सबसे पहली मौत इंग्लैंड के ही बल्लेबाज की हुई थी। इस बल्लेबाज का नाम जेसपर विनाल था। 28 अगस्त साल 1624 को ससेक्स में एक मुकाबला खेला गया था। इस मैच में जेसपर विनाल की सिर पर बल्ला लगने से मौत हो गई थी। ये क्रिकेट के मैदान पर किसी खिलाड़ी की हुई पहली मौत थी।

विज्ञापन

फ्रेडरिक किंग जॉर्ज

ब्रिटिश सिंहासन के उत्तराधिकारी फ्रेडरिक किंग जॉर्ज की मौत क्रिकेट के मैदान पर हुई थी। 20 मार्च 1751 में फ्रेडरिक किंग जॉर्ज लंदन में एक मैच खेल रहे थे। इस दौरान गेंद चेहरे पर लगने से उनकी मौत हो गई।

एचपी लाइटन

साल 1972 में डर्बीशायर में एक मैच खेला गया था। इस मैच में एचपी लाइटन की मौत बल्लेबाज द्वारा लगाए हुए शॉट पर हो गई थी। उनकी मौत से सभी खिलाड़ी हैरान रह गए थे।

विज्ञापन

जॉर्ज समर्स

इंग्लैंड के दमदार खिलाड़ी जॉर्ज समर्स 29 जून 1870 को नॉटिंघम में मैच खेल रहे थे। उनकी भी मौत सिर पर बॉल लगने की वजह से हो गई थी।

क्लाउड विल्स

क्लाउड विल्स की मौत सन स्ट्रोक की वजह से हुई थी। वह 29 जून 1881 को इंग्लैंड में एक मैच खेल रहे थे।

विज्ञापन

आर्थर एरलम

17 साल के आर्थर एरलम के युवा गेंदबाज की मौत भी क्रिकेट के मैदान पर हुई थी। आर्थर एरलम की मौत की वजह भी गेंद बनी, जब बल्लेबाज ने तेज प्रहार किया और गेंद उनके शरीर पर लगी। खिलाड़ी ने उसी वक्त दम तोड़ दिया।

ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: टीम में नहीं मिली जगह, डेब्यू के लिए बढ़ा इंतजार, बांग्लादेश के खिलाफ था स्क्वाड का हिस्सा

विज्ञापन

माइकल एंसवर्थ

1978 को लंदन में खेले गए मुकाबले के दौरान माइकल एंसवर्थ की मौत हो गई थी।

लैन फॉली

30 अगस्त 1993 में खेले गए एक मैच के दौरान इंग्लैंड के खिलाड़ी लैन फॉली की आंख पर गेंद लग गई थी। उन्हें चोटिल होने की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन खिलाड़ी ने दिल का दौरा पड़ने की वजह से दुनिया को अलविदा कह दिया।

विज्ञापन

विल्फ स्लैक

15 जनवरी साल 1989 को इंग्लैंड के खिलाड़ी विल्फ स्लैक बल्लेबाजी कर रहे थे। अचानक वह पिच पर गिर पड़े और उनकी मौत हो गई।

एंडी डुकट

इंग्लैंड के एंडी डुकट की भी मौत क्रिकेट के मैदान पर दिल का दौरा पड़ने के कारण हुई थी।

विज्ञापन

फ्रेडरिक रैंडन

लॉर्ड्स के मैदान पर 1981 में फ्रेडरिक रैंडन ने एक मैच खेला था। इस मैच में खिलाड़ी को चोट लग गई थी। 2 साल के बाद यानी साल 1983 में खिलाड़ी ने दम तोड़ दिया था।

ये भी पढ़ें:- ‘क्या मैं IPL में बिक पाउंगा’? ऋषभ पंत ने आधी रात पोस्ट कर मचाई खलबली

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola