हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Year Ender 2025: भारत के लिए इन 10 खिलाड़ियों ने किया टी-20 में धांसू प्रदर्शन, अभिषेक से लेकर वरुण ने छोड़ी गहरी छाप

Year Ender 2025: भारतीय क्रिकेट टीम ने साल 2025 में कई बड़े टूर्नामेंट खेले. टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी के अलावा एशिया कप भी अपने नाम किया. भारत के लिए इस साल युवा खिलाड़ियों ने टी-20 में अपना दम खम दिखाया. आइए नजर डालते हैं टी-20 में साल 2025 में धांसू प्रदर्शन करने वाले 10 भारतीय खिलाड़ियों पर.

विज्ञापन
शुभमन गिल वरुण चक्रवर्ती

Year Ender 2025: साल 2025 में भारतीय टीम ने तीनों ही प्रारूपों में शानदार प्रदर्शन किया. टीम इंडिया ने रोहित शर्मा की कप्तानी में चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की, जबकि सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में टीम इंडिया ने एशिया कप 2025 अपने नाम किया. भारतीय टीम ने साल 2025 में एक भी टी-20 सीरीज नहीं गंवाई. भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. आइए एक नजर डालते हैं.

अभिषेक शर्मा

साल 2025 अभिषेक शर्मा के लिए यादगार रहा. उन्होंने 800 से अधिक रन बनाने के अलावा 195 के अधिक स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की. अभिषेक ने साल 2025 में भारत के लिए कई मैच विनिंग पारियां खेलीं.

विज्ञापन

वरुण चक्रवर्ती

वरुण चक्रवर्ती ने साल 2025 में अपनी गेंदबाजी का हुनर दिखाया. उन्होंने 20 मैचों में 36 टी-20 विकेट अपने नाम किए. भारत के लिए चक्रवर्ती ने शानदार खेल दिखाया.

विज्ञापन

तिलक वर्मा

तिलक वर्मा ने एशिया कप 2025 में कमाल का प्रदर्शन किया. उन्होंने 44.90 की औसत के साथ 494 रन बनाए. एशिया कप के अलावा साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली गई 5 मैचों की टी-20 सीरीज में कमाल का प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

हार्दिक पांड्या

हार्दिक पांड्या ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांचवें टी-20 मैच में 16 गेंदों में अर्धशतक जमाया. इस तरह वह सबसे तेज अर्धशतक पूरा करने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बने. इसके अलावा वह भारत के लिए टी-20 में 2 हजार रन बनाने के अलावा 100 विकेट लेने वाले पहले भारतीय भी बने थे.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: ‘मैं पूरी तरह टूट गया था…’, Rohit Sharma ने संन्यास लेने का कर लिया था फैसला, अब बुरे दिनों को किया याद

सूर्यकुमार यादव

विज्ञापन

सूर्यकुमार यादव ने भारत के लिए टी-20 में बतौर कप्तान शानदार प्रदर्शन किया. भारत ने खेली गई तीनों घरेलू सीरीज अपने नाम की. इसके अलावा एशिया कप 2025 में भी भारत ने खिताब जीता.

कुलदीप यादव

विज्ञापन

कुलदीप यादव ने इस साल टी-20 में शानदार खेल दिखाया. उन्होंने 10 मैचों में 21 विकेट झटके. कुलदीप टेस्ट और वनडे में भी लगातार अच्छा खेल दिखा रहे हैं.

ये भी पढ़ें: WTC Points Table: न्यूजीलैंड की जीत से टीम इंडिया को हुआ बड़ा नुकसान, पॉइंट्स टेबल का बदल गया समीकरण

विज्ञापन

ईशान किशन

ईशान किशन ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 517 रन बनाकर नेशनल टीम में मजबूत के साथ वापसी की. उन्हें टी-20 विश्व कप 2026 के लिए भी भारतीय टीम में चुना गया है.

अर्शदीप सिंह

अर्शदीप सिंह ने टी-20 में इस साल ही भारत के लिए 100 विकेट लिए. वह टी-20 में भारत के लिए 100 विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बने थे. उन्होंने इस साल कुल 15 विकेट झटके.

जसप्रीत बुमराह

जसप्रीत बुमराह ने इस साल भारत के लिए टी-20 में 14 विकेट अपने नाम किए. उन्होंने भारत के लिए डेथ ओवर में शानदार बल्लेबाजी की.

शुभमन गिल

साल 2025 में ओपनिंग करते हुए शुभमन गिल ने इस साल 291 रनों को अपने नाम किया. उन्होंने कई मौकों पर भारत को सधी हुई शुरुआत दिलाई.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola