WTC Points Table: न्यूजीलैंड की जीत से टीम इंडिया को हुआ बड़ा नुकसान, पॉइंट्स टेबल का बदल गया समीकरण 

WTC Points Table: न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज से पहले आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का पॉइंट्स टेबल अलग नजर आ रहा था. वहीं अब इस 3 मैचों की सीरीज खत्म होने के बाद टेबल का पूरा समीकरण ही बदल गया है. न्यूजीलैंड की टीम ने वेस्टइंडीज को 2-0 से हराया है. इस सीरीज में न्यूजीलैंड की जीत से टीम इंडिया को भी बड़ा नुकसान झेलना पड़ा है.

WTC Points Table

WTC Points Table

WTC Points Table: न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज अब खत्म हो गई है. इस सीरीज में कीवी टीम ने 2-0 से जीत दर्ज की है. न्यूजीलैंड की जीत के बाद  आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के पॉइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. सीरीज में कीवी टीम की जीत ने टीम इंडिया को बड़ा नुकसान पहुंचाया है. वेस्टइंडीज की जीत से भारत को फायदा हो सकता था. बे ओवल में खेले गए तीसरे टेस्ट के बाद टॉप 2 में भी बड़ा बदलाव हुआ है. 

विज्ञापन

न्यूजीलैंड की जीत से बदला पॉइंट्स टेबल का समीकरण 

तीसरे टेस्ट मैच में जीत के बाद न्यूजीलैंड की टीम आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के पॉइंट्स टेबल में 77.78 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई है. वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम फिलहाल टॉप पर नजर आ रही है. दक्षिण अफ्रीका की टीम को बड़ा नुकसान हुआ है. अफ्रीका की टीम अब तीसरे स्थान पर पहुंच गई है. वहीं श्रीलंका की टीम अब चौथे स्थान पर पहुंच गई है. न्यूजीलैंड की टीम ने हालांकि अभी तक 1 ही सीरीज खेली है. वो भी वो अपने घरेलू मैदान पर खेलते हुए नजर आए हैं. कीवी टीम हालांकि अब साल 2025 के अंत तक टेबल में दूसरे स्थान पर ही रहने वाली हैं. पहले मुकाबले के बाद वेस्टइंडीज की टीम टक्कर नहीं दे सकी.

विज्ञापन

टीम इंडिया को हुआ बड़ा नुकसान 

इस सीरीज से पहले टीम इंडिया टेबल में नंबर 5 पर नजर आ रही थी. वहीं सीरीज खत्म होने के बाद अब भारतीय टीम टेबल में छठे स्थान पर पहुंच गई है. टीम इंडिया के लिए  आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का एक और फाइनल खेलना अब मुश्किल होता जा रहा है. भारतीय टीम को अब फाइनल में जगह बनाने के लिए बची हुई तीनों ही सीरीज में जीत दर्ज करनी होगी. वेस्टइंडीज की टीम पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे 9वें स्थान पर नजर आ रही है. वहीं बांग्लादेश की टीम आठवें स्थान पर नजर आ रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ