Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के शेड्यूल का ऐलान हो गया है। ICC ने इसके पूरे टाइमटेबल का ऐलान कर दिया है। आईसीसी द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, इस टूर्नामेंट की शुरुआत 19 फरवरी से होगी। टूर्नामेंट का फाइनल मैच 9 मार्च को खेला जाएगा।
20 फरवरी से शुरू होगा भारत का कैंपेन
टीम इंडिया का पहला मैच 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ खेला जाएगा। इसके बाद भारत का दूसरा मैच पाकिस्तान से होगा। ये मुकाबला 23 फरवरी को खेला जाएगा। वहीं, भारत का आखिरी लीग मैच में 2 मार्च को न्यूजीलैंड के खिलाफ होगा। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में दो सेमीफाइनल 4 और 5 मार्च को खेले जाने हैं, जबकि फाइनल 9 मार्च को होगा। फाइनल के लिए एक रिजर्व डे रखा गया है।
आईसीसी पुरुष चैंपियंस ट्रॉफी 2025 शेड्यूल –
- 19 फरवरी – पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड, नेशनल स्टेडियम, कराची
- 20 फरवरी – बांग्लादेश बनाम भारत, दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई
- 21 फरवरी – अफगानिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका, नेशनल स्टेडियम, कराची
- 22 फरवरी – ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड, गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर
- 23 फरवरी – पाकिस्तान बनाम भारत, दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई
- 24 फरवरी – बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड, रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम, रावलपिंडी
- 25 फरवरी – ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका, रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम, रावलपिंडी
- 26 फरवरी – अफगानिस्तान बनाम इंग्लैंड, गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर
- 27 फरवरी – पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश, रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम, रावलपिंडी
- 28 फरवरी – अफगानिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया, गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर
- 1 मार्च – दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड, नेशनल स्टेडियम, कराची
- 2 मार्च – न्यूजीलैंड बनाम भारत, दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, दुबई
कहां खेला जाएगा फाइनल और सेमीफाइनल मैच
- 4 मार्च – सेमीफाइनल 1, दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई
- 5 मार्च – सेमीफ़ाइनल 2, गद्दाफ़ी स्टेडियम, लाहौर
- 9 मार्च – फाइनल – गद्दाफ़ी स्टेडियम, लाहौर
रोहित शर्मा होंगे भारत के कप्तान
चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की अगुआई रोहित शर्मा ही करेंगे। रोहित की कप्तानी में भारत को दूसरा टी20 विश्व कप खिताब जीतने के बाद बीसीसीआई ने पुष्टि करते हुए कहा था कि वो चैंपियंस ट्रॉफी में टीम की कप्तानी करेंगे।
संबंधित खबरें
IND vs WI: वेस्टइंडीज से मिली हार के बाद क्या बोले शुभमन गिल? बताई मैच गंवाने की असली वजह
6 hrs agoIND vs WI: शाई होप की 162 रनों की पारी से भारत को मिली शिकस्त, वेस्टइंडीज ने 5 विकेट से जीता मुकाबला
7 hrs agoIND vs WI: शाई होप ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, लगातार दूसरा शतक जड़कर बनाए 3 बड़े कीर्तिमान
7 hrs agoIndia vs Brazil: भारतीय फुटबॉल टीम को मिली करारी शिकस्त, ब्राजील ने 4-0 से हराकर दर्ज की जीत
8 hrs agoAsian Games 2026: गोल्ड जीतने के बाद टीम इंडिया पर होगी पैसों की बारिश? जानिए कितनी मिलेगी प्राइज मनी
8 hrs agoIND vs PAK: भारत और पाकिस्तान ने मिलकर बना दिए सबसे ज्यादा रन, 14 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा
9 hrs agoINDC vs AUSC: इंडिया चैंपियंस ने ऑस्ट्रेलिया को 46 रनों से हराया, युवराज-धवल बने जीत के हीरो
9 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया ने वनडे सीरीज में बनाया छक्कों का नया रिकॉर्ड, इंग्लैंड को छोड़ा पीछे
9 hrs agoIrani Cup 2026: ऋषभ पंत दूसरी पारी में भी हो गए बुरी तरह से फेल, रेस्ट ऑफ इंडिया ने किया कमबैक
9 hrs agoIND vs WI: एमएस धोनी के बराबर पहुंचे केएल राहुल, शतक लगाने के मामले में सुरेश रैना को पछाड़ा
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines