PM Modi से मिलने के लिए टीम इंडिया ने पहनी खास जर्सी, ये हुआ बदलाव

Team India Meet PM Modi: भारतीय टीम का आज मुंबई में रोड शो होने जा रहा है। इससे पहले टीम इंडिया पीएम मोदी से मुलाकात करने वाली है। जिसको लेकर टीम इंडिया ने नई और खास जर्सी पहनी है।

team india

team india

Team India Meet PM Modi: टी20 विश्व कप 2024 का खिताब जीतने के बाद टीम इंडिया बारबाडोस में ही फंस गई थी। बारबाडोस का मौसम काफी ज्यादा खराब होने के चलते टीम इंडिया को 4 दिन वहीं रहना पड़ा था, लेकिन आज टीम इंडिया भारत वापस लौट चुकी है। दिल्ली एयर पोर्ट पर भारतीय टीम का भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद टीम इंडिया होटल पहुंची। वहीं टीम इंडिया अब पीएम मोदी से भी मुलाकात करने के लिए पहुंच गई है। भव्य रोड शो और पीएम मोदी से मिलने के लिए टीम इंडिया ने नई और खास जर्सी पहनी है।

विज्ञापन

टीम इंडिया ने पहली 2 स्टार वाली जर्सी

दरअसल इस जर्सी का कलर पहले जैसा ही है लेकिन जर्सी के बीच में चैंपियंस लिखा है। वहीं टीम इंडिया की जर्सी पर एक और स्टार बढ़ गया है। जिनमें से स्टार टीम इंडिया के साल 2007 में जीते गए टी20 विश्व कप और दूसरा स्टार अब दूसरी बार चैंपियन बनने के लिए बढ़ा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

पीएम मोदी भारतीय खिलाड़ियों को करेंगे सम्मानित

पीएम मोदी से मिलने से पहले भारीतय टीम ने आईटीसी मौर्य होटल में केक काटा। रोहित शर्मा को केक काटते हुए देखा गया, इस दौरान रोहित शर्मा ने एक बार फिर से टीम इंडिया की जर्सी पहन रखी थी। इसके बाद सभी खिलाड़ी पीएम मोदी से मिलने के लिए होटल से निकल गए। विश्व कप विजेती टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों का आज पीएम मोदी सम्मानित भी करने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ