Hardik Pandya कर रहे थे डांस, विराट ने दिया ऐसा रिएक्शन; देखें Video

Hardik Pandya Dance Video: भारत लौटने के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों को दिल्ली में होटल के बाहर जमकर डांस करते हुए देखा गया। हार्दिक पांड्या ने भी ढोल पर डांस किया, पांड्या के डांस पर विराट कोहली ने भी अपना रिएक्शन दिया।

hardik pandya

hardik pandya

Hardik Pandya Dance Video: टीम इंडिया अब बारबाडोस से भारत वापस लौट चुकी है। दिल्ली एयर पोर्ट से लेकर होटल पहुंचने तक टीम इंडिया की फैंस से घिरी रही। सुबह से ही फैंस टीम इंडिया के आने का इंतजार कर रहे थे। इसके बाद खिलाड़ियों ने भी फैंस का अभिनंदन किया। वहीं होटल पहुंचने के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों को जमकर डांस करते हुए देखा गया।

विज्ञापन

रोहित शर्मा से लेकर सूर्यकुमार यादव तक ढोल की ताल पर थिरकते हुए नजर आए। वहीं हार्दिक पांड्या भी खुद को डांस करने से रोक नहीं पाए थे। जिसपर विराट कोहली ने भी अपना रिएक्शन दिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर अब काफी वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

हार्दिक के डांस पर कोहली का रिएक्शन

होटल के बाहर टीम इंडिया का स्वागत करने के लिए ढोल का इंतजाम किया गया था। बस से उतरने के बाद खिलाड़ी भी ढोल पर नाचने लगे थे। वहीं हार्दिक पांड्या को भी ढोल की ताल पर डांस करते हुए देखा गया। इस दौरान विराट कोहली बस से उतरते हैं और हार्दिक को देखकर स्माइल करके वहां से निकल जाते हैं।

विज्ञापन

रोहित-सूर्याकुमार ने भी किया डांस

होटल पहुंचकर सूर्यकुमार यादव ने सबसे पहले डांस की शुरूआत की थी, इसके बाद रोहित शर्मा भी खुद को डांस करने से रोक नहीं पाए थे। ढोल की ताल पर इन दोनों खिलाड़ियों ने डांस करके फैंस का खूब मनोरंजन किया। इन दोनों का डांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर भी काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ