T20 World Cup 2026: भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में 7 फरवरी से ICC वर्ल्ड कप 2026 का आगाज होने वाला है, जिसमें कुल 20 टीमें हिस्सा लेंगी. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया इस बार अपने खिताब का बचाव करने उतरेगी और टीम के पास इतिहास रचने का बड़ा मौका है. टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अभी तक किसी भी टीम ने लगातार दो बार खिताब नहीं जीता है.
साथ ही अपने घर में कोई भी टीम अब तक चैंपियन नहीं बन पाई है. ऐसे में टीम इंडिया के पास दो बड़े रिकॉर्ड बनाने का शानदार अवसर है. इससे पहले आइए जानते हैं टी20 वर्ल्ड कप की सबसे सफल टीम कौन है और अब तक कौन-कौन सी टीम कितनी बार चैंपियन बन चुकी है.
T20 वर्ल्ड कप की सबसे सफल टीम कौन?
टी20 वर्ल्ड कप के अब तक 9 संस्करण हो चुके हैं और यह 10वां संस्करण होगा. टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अगर सबसे सफल टीम की बात करें, तो सबसे ज्यादा खिताब जीतने के मामले में भारत, वेस्टइंडीज और इंग्लैंड संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं. दुनिया की सिर्फ तीन टीमों इंग्लैंड, वेस्टइंडीज और भारत ने 2-2 बार T20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है. वहीं, पाकिस्तान, श्रीलंका और इंग्लैंड ने 1-1 ट्रॉफी अपने नाम की है. ऐसे में अगर इस बार टीम इंडिया चैंपियन बनती है, तो वह 3 बार का खिताब जीतने वाली सबसे सफल टीम बन जाएगी.
वहीं, अगर जीत प्रतिशत और मैचों की संख्या को देखें, तो भारत सबसे सफल टीम है. भारत ने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा मैच जीते हैं. भारत का जीत प्रतिशत भी सभी बड़ी टीमों में सबसे अधिक (लगभग 67% से 70%) है.
भारत ने 2007 में जीता था पहला खिताब
टीम इंडिया ने 2007 T20 वर्ल्ड कप के पहले संस्करण में अपना खिताब जीता था. महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने फाइनल में पाकिस्तान को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी. इसके बाद 2009 में पाकिस्तान ने यूनिस खान की कप्तानी में खिताब अपने नाम किया. वहीं, 2024 टी20 वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर अपना दूसरा खिताब जीता था.
ये भी पढ़ें- ‘IND vs PAK मैच 100% होगा…’ पाकिस्तान जल्द बदलेगा बायकॉट का फैसला! दिग्गज क्रिकेटर का बड़ा दावा
T20 वर्ल्ड कप विजेता टीमें और उनके कप्तान
2007: भारत – महेंद्र सिंह धोनी
2009: पाकिस्तान – यूनिस खान
2010: इंग्लैंड – पॉल कॉलिंगवुड
2012: वेस्टइंडीज – डैरेन सैमी
2014: श्रीलंका – लसिथ मलिंगा
2016: वेस्टइंडीज – डैरेन सैमी
2021: ऑस्ट्रेलिया – आरोन फिंच
2022: इंग्लैंड – जोस बटलर
2024: भारत – रोहित शर्मा
ये भी पढ़ें- T20 World Cup में किस विकेटकीपर के नाम हैं सबसे ज्यादा शिकार? इस बार ये वर्ल्ड रिकॉर्ड टूटना तय!
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
6 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
7 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
7 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
8 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
8 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
9 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
10 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
11 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
11 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines