India vs Pakistan: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में लंबे ड्रामे के बाद पाकिस्तान भारत से खेलने को राजी हो गया है. मुकाबला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में तय कार्यक्रम के मुताबिक 15 फरवरी को कोलंबो में खेला जाएगा. रविवार को लाहौर में हुई आईसीसी पीसीबी और बीसीबी की त्रिपश्रीय बैठक के बाद भारत पाकिस्तान मैच की सहमति बन गई है. क्रिकबज के मुताबिक भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला होना तय है. फैंस के लिए ये अच्छी खबर है. पाकिस्तानी मीडिया ने भी कंफर्म कर दिया है कि भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 15 फरवरी को तय कार्यक्रम के अनुसार होगा.
झुक गया पाकिस्तान
पाकिस्तान, भारत के खिलाफ मुकाबला खेलने के लिए राजी हो गया है. क्रिकबज के मुताबिक मुकाबले की आधिकारिक घोषणा जल्द की जाएगी. पाकिस्तानी सरकार ने 1 फरवरी को भारत के खिलाफ खेलने से अपनी टीम को मना कर दिया था. जिसके बाद आईसीसी ने 8 फरवरी को अपनी डेलिगेशन टीम लाहौर भेजी थी. इस बैठक में पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी के अलावा आईसीसी उपाध्यक्ष इमरान ख्वाजा समेत बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम शामिल हुए थे.
The International Cricket Council, Pakistan Cricket Board and Bangladesh Cricket Board have concluded an open, constructive and congenial dialogue.
— ICC (@ICC) February 9, 2026
Media Release: https://t.co/gLDIjB3JOp
रिपोर्ट्स के अनुसार पाकिस्तान ने आईसीसी के सामने कई शर्तें रखी थीं. लेकिन आईसीसी ने कुछ शर्तों को मानने से इनकार कर दिया था. बीसीबी अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम ने भी सोमवार को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से अनुरोध किया कि टी20 विश्व कप 2026 में भारत के खिलाफ ग्रुप का पहला मैच श्रीलंका में 15 फरवरी को खेले.
ये भी पढ़ें:- T20 World Cup के बीच फिट हुआ टीम इंडिया का स्टार ऑलराउंडर, VIDEO डालकर फैंस को दी खुशखबरी
बांग्लादेश ने क्या कहा?
क्रिकबज के मुताबिक अमिनुल इस्लाम ने कहा “कल पाकिस्तान की मेरी यात्रा के बाद और हमारी चर्चाओं के आगामी परिणामों को देखते हुए, मैं पाकिस्तान से अनुरोध करता हूं कि वह पूरे क्रिकेट पारिस्थितिकी तंत्र के लाभ के लिए 15 फरवरी को भारत के खिलाफ आईसीसी टी20 विश्व कप का मैच खेले.”
आईसीसी ने भी जारी किया बयान
उधर आईसीसी ने अपनी प्रेस रिलीज में कहा है कि इस बात पर सहमति बनी है कि मौजूदा मामले के संबंध में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड पर कोई वित्तीय, खेल संबंधी या प्रशासनिक दंड नहीं लगाया जाएगा. पाकिस्तान ने बांग्लादेश को लेकर आईसीसी के सामने ये मुद्दा उठाया था. इसके अलावा बांग्लादेश आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2031 से पहले आईसीसी के किसी आयोजन की मेजबानी करेगा.
ये भी पढ़ें:- T20 World Cup के बीच फिट हुआ टीम इंडिया का स्टार ऑलराउंडर, VIDEO डालकर फैंस को दी खुशखबरी










