T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की मेजबानी भारत और श्रीलंका करने वाले हैं। जिसके लिए पहली बार इटली की टीम ने क्वालीफाई कर लिया है। यूरोपियन क्वालिफायर में इटली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली बार ये मुकाम हासिल किया है। अभी तक इटली का नाम फुटबॉल में सुना जाता था लेकिन अब ये टीम क्रिकेट की दुनिया में तहलका मचाने वाली है।
यूरोपियन क्वालिफायर में हासिल किया दूसरा स्थान
आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप यूरोपियन क्वालिफायर 2025 में इटली का शानदार प्रदर्शन रहा। टीम ने 5 टीमों के बीच दूसरा पायदान हासिल किया है। नीदरलैंड को हराकर इटली ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वालीफाई किया है। इटली का नेट रनरेट काफी अच्छा रहा, जिसके चलते टीम 5 टीमों में दूसरे पायदान पर बनी रही।
इटली ने 9 विकेट से नीदरलैंड को हराया
इटली ने अपना आखिरी मैच नीदरलैंड के खिलाफ खेला। इस मैच में इटली की तरफ से कमाल का प्रदर्शन करते हुए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वालीफाई किया। इस मैच में इटली ने नीदरलैंड को 9 विकेट से मात दी। नीदरलैंड को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वालीफाई करने के लिए 15 ओवर से पहले ये मैच जीतना था लेकिन इटली की टीम ने ऐसा होने नही दिया।
इस टूर्नामेंट में इटली ने 4 में से 2 मैच जीते। इस दौरान इटली का नेट रनरेट 0.612 का रहा। इतना ही नहीं इस टूर्नामेंट में इटली ने स्कॉटलैंड के खिलाफ सबसे बड़ी जीत हासिल की थी। ये स्कॉटलैंड के खिलाफ इटली की पहली जीत भी थी। इस मैच में इटली ने स्कॉटलैंड को 1 विकेट से शिकस्त दी थी। जिसके चलते स्कॉटलैंड की टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वालीफाई करने से चूक गई।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: टीम इंडिया के लिए आई बड़ी खुशखबरी, मैदान पर उतर सकते हैं उपकप्तान ऋषभ पंत
संबंधित खबरें
मुकेश चौधरी ने 5 विकेट हॉल लेकर मचाया धमाल, जम्मू-कश्मीर के खिलाफ किया शानदार प्रदर्शन
17 mins agoAsian Games 2026: भारत की झोली में आया एक और गोल्ड, रेसलिंग में सुजीत कलकल ने फहराया तिरंगा
1 hr agoअंकुश पंघाल ने रचा इतिहास, बॉक्सिंग में गोल्ड मेडल जीतकर बढ़ाया भारत का मान
1 hr agoयुजवेंद्र चहल ने रेड बॉल क्रिकेट से लिया संन्यास, वर्ल्ड कप 2027 से पहले किया बड़ा फैसला
2 hrs agoलवलीना के बाद बॉक्सिंग में परवीन हुड्डा का कमाल, जीता गोल्ड मेडल; अब तक भारत को मिले 73 पदक
2 hrs agoIND vs PAK Final: पाकिस्तान से हाथ मिलाएगी टीम इंडिया या जारी रहेगा नो हैंडशेक? जानें क्या कहते हैं IOC के नियम
2 hrs agoAsian Games 2026: कितने बजे शुरू होगा IND vs PAK फाइनल मुकाबला? जानें मैच टाइमिंग और लाइव डिटेल्स
3 hrs agoIND vs WI Live Streaming: फ्री में भारत-वेस्टइंडीज तीसरा वनडे मैच कैसे देख सकते हैं? ये रहा आसान तरीका
3 hrs agoIND vs PAK: एक या 2 नहीं… ODI वर्ल्ड कप 2027 में 3 बार हो सकती है भारत-पाकिस्तान की टक्कर, जानिए पूरा गणित
4 hrs agoन्यूजीलैंड से साउथ अफ्रीका तक…जानिए ODI वर्ल्ड कप 2027 से पहले किन टीमों से भिड़ेगा भारत
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines