T20 World Cup 2024 : T20 वर्ल्ड कप में अभी तक टीम इंडिया का प्रदर्शन शानदार रहा है। टीम इंडिया ने अभी तक अपने तीनों मैचों में जीत हासिल की है और सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर ली है। हालांकि टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ी चिंता इस समय विराट कोहली की फॉर्म बन गई है।
विराट कोहली अभी तक किसी भी मैच में दहाई के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सके हैं। ऐसे में कई क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि विराट कोहली को नंबर तीन पर ही बल्लेबाजी करनी चाहिए और पंत को सलामी बल्लेबाज के रूप में आजमाया जा सकता है।
पंत ने इस वर्ल्ड कप में बनाए हैं सबसे ज्यादा
भारत की बल्लेबाजी अभी तक वर्ल्ड कप में संघर्ष करती हुई नजर आ रही है। भारत के लिए इस वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन पंत ने ही बनाए हैं। उन्होंने तीन मैचों में 96 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका हाईएस्ट स्कोर 46 रन रहा है।
सलामी बल्लेबाज के रूप में नहीं है फिट
ऋषभ पंत इस वर्ल्ड कप में भले ही शानदार फॉर्म में हो, लेकिन सलामी बल्लेबाज के रूप में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। उन्होंने बतौर सलामी बल्लेबाज 5 मैच खेले हैं, जिसमे उन्होंने 14. 20 की औसत से 71 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 27 रन रहा है। ऐसे में साफ है कि बतौर सलामी बल्लेबाज ऋषभ पंत को मैदान में उतारना खतरनाक फैसला हो सकता है।
विराट कोहली को मिलना चाहिए एक और मौका
बतौर सलामी बल्लेबाज विराट कोहली ने 12 मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने 40.50 की औसत से 405 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और दो अर्धशतक भी निकले हैं। ऐसे में विराट कोहली को एक बार सलामी बल्लेबाज के रूप में मौका मिलना चाहिए।