T20 WC 2024: विराट कोहली की फॉर्म पर बैटिंग कोच ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बड़ी बात

T20 World Cup 2024 में भारतीय टीम सुपर-8 में एंट्री कर चुकी है। भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है, लेकिन टीम के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली की फॉर्म को लेकर चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। टूर्नामेंट में विराट कोहली का बल्ला अब तक खामोश रहा है। ऐसे में उनके फॉर्म को लेकर अब टीम के बैटिंग कोच विक्रम राठौर ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।

Virat Kohli

Virat Kohli

T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम सुपर-8 में पहुंच चुकी है। भारत को सुपर-8 में ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और बांग्लादेश (संभावित) की टीम से मैच खेलना है। भारतीय टीम ने ग्रुप स्टेज में शानदार प्रदर्शन किया है। टीम ग्रुप स्टेज में अजेय रहकर सुपर-8 में पहुंची है। टीम ने ग्रुप स्टेज में आयरलैंड, पाकिस्तान और मेजबान USA की टीम को शिकस्त दी है। जबकि कनाडा के खिलाफ भारत का मैच बारिश की भेंट चढ़ गया और मैच रद्द हो गया। भारतीय टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2024 के खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। लेकिन टीम के खिलाड़ियों की फॉर्म भारत की चिंता को बढ़ा रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी विराट कोहली के फॉर्म को लेकर है। विराट कोहली के खराब परफार्मेंस को लेकर अब टीम के बल्लेबाजी कोच ने अपनी चुप्पी तोड़ दी है। आइए जानते हैं विराट कोहली को लेकर टीम के बैटिंग कोच ने क्या कहा है।

कैसा रहा विराट कोहली का प्रदर्शन

बल्लेबाजी कोच की प्रतिक्रिया से पहले हम समझ लेते हैं कि विराट कोहली का टूर्नामेंट में अब तक कैसा प्रदर्शन रहा है। विराट कोहली कप्तान रोहित शर्मा के साथ भारतीय पारी का आगाज कर रहे हैं। विराट कोहली ने इन 3 मैचों में केवल 5 रन बनाए हैं। पहले मैच में आयरलैंड के खिलाफ विराट कोहली 1 रन बनाकर आउट हुए थे, जबकि पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने 4 रन का स्कोर बनाया। इसके बाद USA के खिलाफ विराट कोहली गोल्डेन डक का शिकार हो गए। विराट कोहली इस मैच में शून्य के स्कोर पर आउट हो गए। माना जा रहा था कि सुपर-8 में जाने से पहले विराट कोहली का बल्ला कनाडा के खिलाफ चलेगा, लेकिन ये मैच बारिश के चलते रद्द हो गया।

क्या कहा बैटिंग कोच ने

भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर ने विराट कोहली के फॉर्म को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। विक्रम राठौर ने कहा कि विराट कोहली अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। इस तरह 2-3 मैचों में आउट हो जाने से कोई फर्क नहीं पड़ता है। विराट कोहली के फॉर्म को लेकर मुझसे सवाल किया जाता है तो मुझे खुशी होती है। वह बड़े मैचों का खिलाड़ी है। वह शानदार वापसी करेगा। हमारे लिए विराट कोहली का फॉर्म चिंता की बात नहीं है। विराट कोहली आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करके आए हैं। वह यहां भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। जब टीम को उनकी सबसे अधिक जरूरत होगी तो वह दमदार तरीके से वापसी करेंगे और टीम को अपने दम पर जीत की दहलीज तक लेकर जाएंगे। विराट कोहली को न्यूयॉर्क की मुश्किल पिच पर भले ही संघर्ष करना पड़ा हो, लेकिन ये मायने नहीं रखता है। वह आगे के मैचों के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

अब कब होगा भारत का मैच

भारतीय टीम अब सुपर-8 के मैच खेलेगी। टीम का सुपर-8 में पहला मैच अब 20 जून को अफगानिस्तान से होगा। इसके बाद टीम बांग्लादेश या नीदरलैंड से मैच खेलेगी। सुपर-8 में तीसरा और अंतिम मुकाबला भारतीय टीम का ऑस्ट्रेलिया से होगा।


विराट कोहली का कैसा रहा टी20 करिअर

विराट कोहली टी20 वर्ल्ड कप में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। विराट कोहली ने टी20 वर्ल्ड कप में अब तक कुल 30 मैच खेले हैं, इनमें उन्होंने 130.52 की स्ट्राइक रेट से कुल 1146 रन बनाए हैं। टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में विराट ने कुल 14 अर्धशतक भी जड़े हैं। वहीं, अगर विराट कोहली के टी20 करिअर की बात की जाए तो उन्होंने टी20 क्रिकेट में अब तक कुल 120 मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने 137.90 के स्ट्राइक रेट से कुल 4042 रन बनाए हैं। वह टी20 क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने वाले दुनिया के दूसरे नंबर के बल्लेबाज हैं। पहले स्थान पर पाकिस्तानी खिलाड़ी बाबर आजम हैं, जिन्होंने 4113 रन बनाए हैं। विराट कोहली ने टी20 क्रिकेट में 37 अर्धशतक और 1 शतक भी जड़े हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ